प्रत्यूषा बनर्जी का क्या हाल हुआ था सभी ने देखा। प्रत्यूषा एक जानी-मानी एक्ट्रेस थीं लेकिन ब्वॉयफ्रेंड की बेवफाई के चलते वो डिप्रेशन में रहने लगीं और सभी से कन्नी काट ली और इसी डिपरेशन ने एक दिन उनकी जान ले ली। उन्होंने पिछले साल 1 अप्रैल को खुदकुशी कर ली थी।
कुछ ऐसा ही इस हीरोइन के साथ भी हो जाता अगर सही वक्त पर उसे काउंसलर की मदद ना मिलती।
विज्ञापन
2 of 5
काम्या पंजाबी
ये हीरोइन हैं प्रत्यूषा बनर्जी की करीबी दोस्त काम्या पंजाबी, जो प्रत्यूषा की जिंदगी पर एक शॉर्ट फिल्म लेकर आ रही हैं। काम्या ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान डिपरेशन का खुलासा किया और कहा कि वो उनकी जान ले लेता।
विज्ञापन
3 of 5
करन पटेल के साथ काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी ने कहा, ''हम कुछ कह ना सके' सिर्फ प्रत्यूषा की ही फिल्म नहीं है बल्कि ये डिप्रेशन के बारे में है। क्या आ जानते हैं कि जब मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने मुझे छोड़ दिया था तब मैं डिप्रेशन में चली गई थी ? मेरी पूरी जिंदगी उसी के इर्द-गिर्द थी लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। मुझे पता चला वो किसी और को डेट कर रहा था। इसकी वजह से मैं डिप्रेशन में चली गई और वो सबसे खतरनाक था जो मेरी जान ही ले लेता। मैं कई दिनों तक अपने कमरे भी बाहर नहीं निकल पाई।'
4 of 5
काम्या पंजाबी
हालांकि काम्या इसे खुशकिस्मती मानती हैं कि उन्हें खुद के डिप्रेशन में होने के बारे में जल्द ही पता चल गया और वो उससे उबर गईं। काम्या ने आगे कहा, 'भगवान का शुक्र है कि मुझे इस बात का जल्दी ही अहसास हो गया कि मैं डिपरेशन में हूं और मैंने तुरंत इसके लिए मदद ली।'
बता दें कि काम्या पंजाबी एक सिंगल मदर हैं। पति से तलाक होने के बाद वो टीवी के पॉपुलर एक्टर करन पटेल को डेट कर रहीं थीं, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेक-अप हो गया। ब्रेक-अप के बाद जहां काम्या पंजाबी अपने करियर पर फोकस करने लगीं वहीं करन पटेल ने शादी कर ली।
फिलहाल काम्या अपनी दोस्त प्रत्यूषा बनर्जी पर बनी शॉर्ट फिल्म पर फोकस कर रही हैं। प्रत्यूषा की मौत हो जाने की वजह से इस फिल्म का क्लाइमेक्स शूट नहीं हो पाया था।