फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-सीता और रावण के रोल में इन सितारों को देखना चाहती हैं टीवी की 'सीता', खुद किया खुलासा

Sat, 04 Apr 2020 04:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika chikhalia - फोटो : social media
'रामायण' की टीवी पर वापसी के बाद एक बार फिर से इस शो के सितारे सुर्खियों में आ गए हैं। फिर चाहे राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल हों या फिर सीता का रोल निभाने वालीं दीपिका चिलखिया। इन दोनों ही सितारों को इस शो ने कामयाबी का वो मुकाम दिया कि लोग इन्हें ही असलियत में भगवान मानने लगे थे। हाल ही में सीता का रोल निभा चुकीं दीपिका ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि बॉलीवुड में राम-सीता और लक्ष्मण के लिए कौन से सितारे एकदम सही रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
deepika chikhalia - फोटो : file photo
दीपिका चिलखिया ने ये खुलासा बॉलीवु़ड लाइफ वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान किया। दरअसल, बॉलीवु़ड में 'रामायण' के ऊपर आधारित फिल्म बनाने की सुगबुगाहट है। इसी सुगबुगाहट के ऊपर दीपिका ने बताया कि कौन सी जोड़ी राम और सीता के लिए एकदम सटीक रहेगी। इस दौरान दीपिका ने रावण का किरदार कौन निभा सकता है इसके बारे में भी बताया।
विज्ञापन

3 of 5
hrithik roshan, alia bhatt - फोटो : social media
दीपिका ने इंटरव्यू में कहा- 'रामायण के कई तरह के वर्जन आ चुके हैं। सीता लंबी महिला नहीं थीं। उनका सिर भगवान राम के सीने तक पहुंचता था। मुझे लगता है कि सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट सही रहेंगी और राम के रोल के लिए ऋतिक रोशन। वहीं रावण के रोल के लिए अजय देवगन सही रहेंगे।' 

4 of 5
Ramayan - फोटो : social media
'रामायण' का दोबारा प्रसारण टीवी पर 28 मार्च से शुरू हो चुका है। शो को मिली रही प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा- 'मैंने यह शो पिछले 33 साल में कभी नहीं देखा, लेकिन यह हमेशा से मेरे करीब ही रहा। क्योंकि मैं इस शो से आई मेरी तस्वीरें अक्सर देखा करती थी, इसलिए यह सब मेरे लिए कभी नया नहीं रहा। मैं अपने पहनावे से और अपने किरदार से हमेशा जुड़ी रही।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ramayan - फोटो : social media
दीपिका ने आगे कहा- 'मुझे पता था कि नई पीढ़ी जब इस शो को देखेगी तो उसकी प्रतिक्रिया कुछ अलग ही होगी। लेकिन मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि यह शो अभी भी लोगों को बांधे रखता है, और इसका जादू अभी भी कायम है।' 

'पैरासाइट' का रिव्यू चोरी करने के आरोप पर उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ये मैंने नहीं मेरी टीम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें