फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trolled: बच्ची को लापरवाही से पकड़ने पर ट्रोल हुईं देबिना ने दिया करारा जवाब, बोलीं- ‘आपके पास बहुत सवाल हैं...’

Tue, 10 May 2022 05:13 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
देबिना बनर्जी ने अपने परिवार के साथ शेयर की खबर - फोटो : Instagram
टीवी की मशहूर अभिनेत्री देबिना बनर्जी हाल ही में मां बनी हैं। देबिना ने 3 अप्रैल को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने लियाना रखा है। अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर करने पर देबिना को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। लोगों ने उन्हें अपनी बेटी को गोद में उठाने के तरीके पर ट्रोल किया था और उन्हें लापरवाह बताया था। अब देबिना ने एक फोटो शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : Instagram
दरअसल, देबिना बनर्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी लियाना, पति गुरमीत चौधरी, अपनी मां और सास के साथ फोटो शेयर किया है। फोटो में देबिना अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए देबिना ने ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
देबिना ने फोटो के साथ लिखा कि आप लोगों के पास बहुत से सवाल हैं कि मैंने अपनी बच्ची को लापरवाही से क्यों पकड़ा था। मैं अपनी सासू मां को आंटी क्यों कहती हूं? और भी बहुत से सवाल...। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि जैसा कि आप सब लोग देख सकते हैं कि मेरे आसपास ऐसे लोग हैं, जो मेरी रक्षा करते हैं और उनका कहना है कि सब ठीक है।

विज्ञापन

4 of 4
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि देबिना ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी बेटी को एक हाथ से ही पकड़े हुए दिखाई दे रही थीं। लोगों को देबिना का बच्ची को इस तरह से पकड़ने का तरीका पसंद नहीं आया था और उन्हें इस बात के लिए जमकर ट्रोल किया था। अब देबिना ने इसी बात का ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें