फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dance Deewane 3: शहनाज गिल ने माधुरी दीक्षित संग लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 21 Aug 2021 03:44 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल, माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/viralbhayani
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज गिल और माधुरी दीक्षित एक साथ डांस करते हुए दिख रही हैं। दोनों के इस डांस के वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि बिग बॉस के 13वें सीजन में शहनाज गिल को खूब पसंद किया गया था। शहनाज ने उस दौरान लाखों लोगों के दिलों को जीता था। उनके कई क्यूट वीडियोज भी उस दौरान सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड किए थे, जिन पर कई मजेदार मीम्स भी बने। अब उनका डांस दीवाने 3 का एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शहनाज और माधुरी दीक्षित बहुत ही खूबसूरती से "बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल" गाने पर डांस कर रही हैं। आपको बता दें कि ये गाना लज्जा फिल्म का है, जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ मनीषा कोईराला ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल, माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/viralbhayani
वीडियो में जिस तरह वे हूबहू माधुरी दीक्षित की तरह स्टेप को मैच कर रही हैं। उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वे बॉलीवुड में आने के लिए एकदम तैयार हैं। बस अब हमको इसका इंतजार करना है कि कब कोई उनको अपनी आने वाली फिल्म में कास्ट करता है। 

देखें वीडियो
 
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल, माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/viralbhayani
आपको बता दें कि शहनाज अक्सर अपने अनोखे स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यही नहीं बिग बॉस सीजन 13 के दौरान वे इंटरनेट पर खूब ट्रेंड हुई थीं। 

4 of 5
शहनाज गिल, माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/viralbhayani
उस दौरान ना जाने कितने मीम्स उनके ऊपर बनकर वायरल हुए थे। उसी समय शहनाज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुईं। आज उनके लाखों चाहने वाले हैं। अक्सर वे कई रियलिटी शो और इवेंट्स में भी दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल, माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/viralbhayani
इस वीडियो को वायरल भयानी नामक यूजर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसको  5.5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं कई यूजर्स इस पर अपना प्यार भरा रिएक्शन भी दे रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें