दलजीत कौर टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री जल्द ही यूके के रहने वाले निखिल पटेल से शादी करने जा रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट की एक्स वाइफ हैं। शालीन के साथ शादी असफल होने के बाद अभिनेत्री के अंदर दूसरी शादी को लेकर काफी डर बना हुआ है। अपनी दूसरी शादी को लेकर अभिनेत्री ने पहली बार कुछ बातें सामने रखी हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि निखिल को उन्होंने अपने पति के रूप में बाद में चुना, लेकिन उनके बेटे ने पिता के रूप में पहले चुन लिया।