फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कैसे हो रहा शूटिंग से पहले कोरोना काल में हीरोइन का मेकअप, बैरिस्टर बाबू ने भी मानी गाइडलाइंस

Fri, 03 Jul 2020 03:04 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शक्ति- अस्तित्व के एहसास की, बैरिस्टर बाबू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शूटिंग शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद पिछले महीने के अंतिम सप्ताह से ज्यादातर टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू हो गई है। अब बारी है इन धारावाहिकों के टीवी पर प्रसारित होने की। दो लोकप्रिय धारावाहिक 'बैरिस्टर बाबू' और 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' अपने ताजा एपिसोड के साथ सोमवार से अपने निर्धारित समय पर फिर से टीवी पर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शक्ति- अस्तित्व के एहसास की - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' पहले से ही अपनी अनोखी कहानी के चलते दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। शूटिंग के दौरान इस धारावाहिक में काम करने वाले सभी कलाकार सरकार की तरफ से जारी की गई स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सभी कलाकार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी पूरी तरह से करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
जिज्ञासा सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शो के निर्माताओं ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सेट पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को पीपीई किट प्रदान किए हैं। सभी कर्मचारियों को यह भी हिदायत दी गई है कि काम करते हुए कोई भी कलाकार या कर्मचारी एक दूसरे के शारीरिक रूप से संपर्क में ना आए। इसी बीच में शो की मुख्य अभिनेत्री जिज्ञासा सिंह पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मेकअप करवाती हुई नजर आईं।

4 of 5
जिज्ञासा सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री जिज्ञासा सिंह इस शो में हीर का किरदार निभा रही है। शो की कहानी के हिसाब से इस समय हीर की शादी होने वाली है और फिलहाल हल्दी की रस्म अदा की जा रही है। इसी दौरान जिज्ञासा सिंह शो में अपनी शादी के हल्दी समारोह के लिए तैयार होती हुई कैमरे में कैद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैरिस्टर बाबू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उधर शशि सुमीत प्रोडक्शंस के एक और धारावाहिक 'बैरिस्टर बाबू' के मुख्य अभिनेता प्रविष्ट मिश्रा शो की शूटिंग के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए नजर आए। उन्हें कैमरे में सैनिटाइजर से हाथ साफ करते हुए कैप्चर किया गया।

पढ़ें: बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी सरोज खान ने दिखाया था अपनी कोरियोग्राफी का हुनर, ये थी उनकी हॉलीवुड फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें