महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शूटिंग शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद पिछले महीने के अंतिम सप्ताह से ज्यादातर टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू हो गई है। अब बारी है इन धारावाहिकों के टीवी पर प्रसारित होने की। दो लोकप्रिय धारावाहिक 'बैरिस्टर बाबू' और 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' अपने ताजा एपिसोड के साथ सोमवार से अपने निर्धारित समय पर फिर से टीवी पर लौट रहे हैं।