Divyanka Tripathi
- फोटो : social media
भाई के साथ हो रही कोरोना शेमिंग पर दिव्यांका त्रिपाठी ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, 'कोरोना शेमिंग बहुत ही छोटे स्तर का काम है जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है। आप दूसरों से सतर्क जरूर रहें मगर इस प्रकिया में कहीं अपनी संवेदनशीलता को ना भूल जाएं, क्योंकि अंत में मानवता का भाव ही आपको परिभाषित करेगा।'