कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में जारी है। भारत में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या एक लाख 31 हजार से ज्यादा हो गई है और अब तक 3867 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले 54441 लोग हैं। देश को कोरोना की वजह से आर्थिक रूप से भी मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि सरकार हर स्तर पर इससे निपटने की कोशिश में लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कई तरह की घोषणाएं भी की हैं। ऐसे में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने पीएम मोदी की तारीफ की है।