फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खिचड़ी' सीरियल की 'चक्की' निकली कोरोना पॉजिटिव, सूंघने की क्षमता सहित खत्म हुई ये शक्ति

Mon, 03 Aug 2020 10:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा भद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री ऋचा भद्रा के फैंस के लिए बुरी खबर है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।  ऋचा भद्रा ने छोटे पर्दे के चर्चित कॉमेडी सीरियल खिचड़ी में अपने अभिनय से खूब सु्र्खियां बटोरी थीं। इस सीरियल में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। उनके किरदार का नाम चक्की थे। ऋचा भद्रा ने खुद अपने कोरोना संक्रमित होने के जानकारी दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा भद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा भद्रा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में ऋचा भद्रा अपने हाथों में कप लिए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए ऋचा भद्रा ने एक पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा भद्रा - फोटो : Twitter
ऋचा भद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं आज सुबह कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं। बीएमसी को इस बारे में बता दिया गया है और इस समय मैं घर में क्वारंटीन हूं। मुझे हल्के लक्षण मिले हैं और मैं उन सभी लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह देना चाहती हूं जो पिछले कुछ दिनों में मुझसे मिले हैं। कृपया आप सभी मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा। सभी लोग कृपया अपना ध्यान रखें।'
 

4 of 5
ऋचा भद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ऋचा भद्रा ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश गई थीं। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश से लौटी हूं जहां मेरे पति मौजूद हैं। कुछ दिनों से मेरी सूंघने की क्षमता एकदम खत्म हो चुकी थी फिर चाहे वह परफ्यूम हो या फिर खाना। मेरी टेस्ट करने की क्षमता भी काफी कम हो गई थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा भद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा भद्रा ने आगे कहा, 'मैं अपनी मां से पूछती थी कि आखिर खाना टेस्टलेस क्यों है। मुझे कफ और कोल्ड भी था। इसलिए मुझे लगा कि मुझे अपना कोविड-19 का टेस्ट करवाना चाहिए। बीएमसी के अधिकारियों ने इस मामले में मेरी काफी मदद की है।' आपको बता दें कि कोरोना वायरस ने अब तक बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों को अपनी चपेट में ले लिया है। 

पढ़ें: अभिनेता अनुपम श्याम की मदद के लिए आगे आए सीएम योगी आदित्यनाथ, इलाज के लिए दिए इतने लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें