फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के बाद अब ये टीवी अभिनेता हुआ कोरोना का शिकार, ऐसे किया खुलासा

Sun, 12 Jul 2020 05:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पार्थ समथान - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस ने मनोरंजन जगत में अपने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरे परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका है। इस बीच खबर आई है कि अब टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पार्थ समथान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पार्थ समथान - फोटो : सोशल मीडिया
पार्थ समथान छोटे पर्दे के सीरियल 'कैसी ये यारियां', 'कसौटी जिंदगी के' और 'ये है आशिकी' में नजर आ चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। पार्थ समथान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
पार्थ समथान - फोटो : सोशल मीडिया
पार्थ समथान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुझे कोरोना के हल्के लक्षण थे और मैंने अपने आपको टेस्ट कराया और मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं उन लोगों से भी गुजारिश करूंगा कि वह भी अपना कोविड-19 का टेस्ट करना लें जो बीते दिनों में मेरे आसपास रहे हैं। बीएमसी मेरे साथ लगातार संपर्क में है और डॉक्टर्स के दिशा-निर्देशों के बाद मैं सेल्फ क्वारंटीन में हूं।'
 

4 of 5
पार्थ समथान - फोटो : सोशल मीडिया
पार्थ समथान ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, 'मैं सभी लोगों के साथ के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आप सभी लोग सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।' सोशल मीडिया पर पार्थ समथान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट करके पार्थ समथान के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आरध्या बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायर से संक्रमित हैं। इन दोनों अभिनेता का इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा है। 

पढ़ें: अपनी तबीयत को लेकर अब हेमा मालिनी ने खुद की जानकारी, कहा- 'भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से...'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें