केबीसी सीजन 9 के 34वें एपिसोड में कंटेस्टेंट योगेश शर्मा ने जिस तरह से गेम खेला, उसे देख हर कोई वाह-वाह करने लगा। योगेश राजस्थान के रहने वाले हैं। इससे पहले योगेश साल 2012 में केबीसी में आए थे लेकिन हॉट सीन तक नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
2 of 8
केबीसी
इसके बाद जब वो अपने घर लौटे तो लोगों ने उन्हें ताना मारना शुरू कर दिया। लोग कहते थे, 'और भाई करोड़पति, क्या हाल-चाल।' इस बात से दुखी होकर योगेश ने अपना गांव छोड़ दिया और फिर से केबीसी की तैयारी में जुट गए।
पढ़ें- प्यार में पागल शख्स ने सपना चौधरी को मार दी थी गोली, कंटेस्टेंट ने शो में किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
3 of 8
केबीसी
केबीसी में आने के लिए योगेश को अपनी टीचर की नौकरी तक छोड़ पड़ी। शहर में कोई जॉब नहीं मिली तो उन्होंने ऑफिस ब्वॉय का काम शुरू कर दिया। लेकिन उन्होंने अपने घर में ये बात किसी को नहीं बताई कि वो ऑफिस ब्वॉय की जॉब करते हैं।
पढ़ें- हिना की निजी परेशानी के बारे में ये क्या बोल गए विकास, रोते हुए बोलीं- 'उसे ऐसा नहीं कहना चाहिए था'
4 of 8
केबीसी
योगेश के सभी रिश्तेदारों को यही लगता था कि वो टीचर की नौकरी करते हैं। केबीसी के मंच पर आने के बाद योगेश ने इस बात का खुलासा किया। ऑफिस ब्वॉय होकर भी योगेश के ज्ञान ने उन्हें पहचान दिलाई। योगेश ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेला।
पढ़ें- KBC 9: बर्थडे पर अमिताभ ने एक बेटे को दिया तोहफा, 19 साल बाद पिता के सामने हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन
5 of 8
केबीसी
पहले पड़ाव को तो योगेश आसानी से पार कर गए। लेकिन दूसरे पड़ाव तक आते-आते उन्होंने तीन लाइफलाइन इस्तेमाल कर ली। लेकिन 3 लाख 20 हजार रुपए जीतने के बाद योगेश काफी कॉन्फिडेंट नजर आए। एक के बाद एक सवालों का सही जवाब देते हुए वो 25 लाख रुपए जीत गए।
विज्ञापन
6 of 8
केबीसी
बता दें कि योगेश के ऑफिस ब्वॉय होने की बात उनके सभी रिश्तेदारों को इसी मंच के जरिए पता चली। ये बात सुनकर हर कोई हैरान था। साथ ही योगेश की अपने पिता से 19 सालों से बात नहीं हो रही थी। इसलिए बिग बी ने इतने बड़े मंच पर दोनों की सुलह करवाई।
विज्ञापन
7 of 8
केबीसी
बिग बी खुद हाथ पकड़कर योगेश के पिता को स्टेज पर लाए। फिर योगेश ने अपने पिता और बिग बी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस तरह दोनों की सुलह हो पाई। बिग बी ने अपने जन्मदिन के लिए योगेश को ऐसा तोहफा दिया, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे।
बिग बी ने योगेश की बहुत तारीफ की और उनके जज्बे को सलाम किया। अमिताभ योगेश से काफी प्रभावित हुए। योगेश ने बिग बी के पिता 'हरिवंश राय बच्चन' की 'मधुशाला' का नया वर्जन लिखा। साथ ही अपनी लिखी 'मधुशाला' को स्टेज पर सुनाया। बिग बी ने जब योगेश की रचना सुनी तो वो बहुत खुश हुए और उनसे कहा कि वो उसे लिखकर दें। वो इसे अपने ब्लॉग पर डालेंगे। यकीनन योगेश के लिए ये गर्व का पल था।