फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 9: 10वीं पास महिला के आगे नहीं टिक पाया IAS अफसर, अमिताभ बच्चन को भी हुई हैरानी

Thu, 12 Oct 2017 08:26 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
केबीसी
‌अमिताभ बच्चन आज अपना 75वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर जानिए कि 'केबीसी' में पिछली रात क्या हुआ। ये केबीसी सीजन 9 का 32वां एपीसोड था। शो की शुरुआत हरियाणा जींद से आए कंटेस्टेंट डॉ विनय गोयल के साथ हुई।
विज्ञापन

2 of 6
केबीसी
विनय एक आईएएस ऑफिसर हैं और केरला में पोस्टेड हैं। सरल स्वभाव वाले विनय से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं क्योंकि उन्होंने आईएएस जैसी सबसे कठिन परीक्षा पास की। इसीलिए बिग बी ने भी गेम शुरू करने से पहले उन कंटेस्टेंट के नाम गिनाए जो शो से भारी रकम जीतकर गए हैं।

पढ़ें- B'Day Spl: एक गलती ने खत्म कर दिया अमन का करियर, फिर 15 साल छोटी लड़की से शादी कर हुए फेमस
विज्ञापन

3 of 6
केबीसी
बिग बी ने विनय को पहले ही चेतावनी दे दी थी उनके सामने कठिन प्रश्न आएंगे और ऐसा ही हुआ। दो सवालों का सही जवाब देने के बाद विनय 3 हजार के प्रश्न में फंस गए और उन्हें लाइफलाइन यूज करनी पड़ी। 

पढ़ें- होटल में टेबल साफ करते थे रॉनित रॉय, अब एक्टिंग के साथ संभालते हैं करोड़ों का बिजनेस

4 of 6
केबीसी
पहला पड़ाव पार करते-करते विनय ने ऑडियंस पोल और जोड़ीदार की दो लाइफलाइन यूज कर लीं। जैसे-तैसे पहला पड़ाव पार हुआ। ये देखकर सभी हैरान थे कि आखिर एक आईएएस ऑफिर इतने आसान सवालों का जवाब क्यों नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
केबीसी
दूसरा पड़ाव शुरू हुआ तो विनय का कॉन्फिडेंस बढ़ा और वो एक के बाद एक सवालों का सही जवाब देते गए। कुछ ही देर में विनय ने दूसरा पड़ाव भी पार कर लिया। तब तक विनय के पास दो लाइफलाइन बाकी थी। इसके बाद दो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर विनय 12.50 लाख रुपए भी जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केबीसी
लेकिन उनकी सुई 25 लाख के सवाल पर आकर अटक गई और उन्होंने क्विट कर लिया। ये ताज्जुब की बात थी कि इस शो में एक महिला मीनाक्षी जैन जो केवल 10वीं तक पढ़ी थीं वो 50 लाख रुपए जीतकर गईं। वहीं एक आईएएस ऑफिसर ‌सिर्फ 12.50 लाख रुपए ही जीत पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें