फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: मॉल में इस कंटेस्टेंट को बचाने के लिए उमड़ी भारी भीड़, पलट सकती है पूरी गेम

Fri, 05 Jan 2018 08:11 AM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस के इतिहास में पहली बार लाइव पब्लिक वोटिंग्स हो रही हैं। वोटिंग में घर के चार कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला किया जा रहा है। घर के दो सदस्य आकाश और पुनीश इस खतरे से बाहर हैं। लाइव वोटिंग्स मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में हो रही हैं....लेकिन 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 11
बता दें कि लाइव वोटिंग्स का आंकड़ा पल-पल में बदल रहा है। जहां इस गेम में पूर्व 'अंगूरी भाबी' शिल्पा के फैन्स की भरमार है तो वहीं लव त्यागी को वोट देने कोई नहीं आ रहा है। इसकी एक वजह ये है कि लव मुंबई के रहने वाले नहीं हैं। ऐसे में विकास और शिल्पा के लिए ये वोटिंग्स गेम बदल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 11
वहीं, हिना खान को भी दूसरे नंबर पर वोट मिल रहे हैं। लेकिन अपने झगड़ालू रवैये के कारण हिना भी इस बात को ना भूले कि जनता अभी तक बिग बॉस में कैसे कंटेस्टेंट को शो का ताज पहनाती आ रही है। अगर मॉल के अंदर का माहौल देखा जाए तो ज्यादातर दर्शक शिल्पा को ही सपोर्ट कर रहे हैं। 

4 of 5
BIGG BOSS
लेकिन मॉल मे कहीं भी हिना, विकास और लव के सपोर्ट्स नजर नहीं आ रह हैं। ऐसे में पूरा गेम ही पलट सकता है। आपको बता दें कि लव 'टिकट टू फिनाले' टास्क को जीतने के करीब हैं। ऐसे में अगर वे पब्लिक वोटिंग में बाजी मार गए तो उन्हें विनर बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 11
बात करें विकास और हिना की तो विकास 'टिकट टू फिनाले' की रेस से बाहर हो चुके हैं लेकिन हिना खान अभी भी इस टास्क में बराबर बनी हुई हैं। लेकिन हिना खान टास्क को जीतने की पूरी कोशिश में लगी हुई हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें