फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के हीरो ने चीन सीमा पर जमाया मोर्चा, कड़ाके की सर्दी में शूट हो रही शहीदों की ये कहानी

Wed, 25 Nov 2020 03:48 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram: @nishantsinghm_official
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान भारत चीन सीमा पर गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प की घटना पर आधारित जिन फिल्मों की घोषणा की गई है, उनमें से एक फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग कारगिल में शुरू हो गई है। यह एक डिजिटल फिल्म होगी जिसमें कुछ ही दिनों पहले टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन से बाहर हुए एक प्रतियोगी अभिनेता निशांत सिंह मलकानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस घटना पर एक फिल्म बनाने का एलान अजय देवगन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram: @nishantsinghm_official
फिल्म 'एलएसी' में भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता निशांत का कहना है कि शूटिंग उस इलाके में चल रही है जहां बहुत ठंड है। निशांत ने बताया कि कारगिल में इस जगह का तापमान शून्य से 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। शूटिंग करने में कलाकार व कर्मचारियों को दिक्कत तो बहुत हो रही है लेकिन सब ठीक चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram: @nishantsinghm_official
निशांत का कहना है कि यह बहुत आश्चर्य की बात है कि देश के सैनिक ऐसे मौसम में भी देश की रक्षा करते हैं। ऐसे मौसम में जीवन व्यतीत करना बहुत मुश्किल है। फिल्म 'एलएसी' की पूरी शूटिंग कुछ इस तरह से हो रही है कि पूरी फिल्म ही वन टेक शॉट लगे। यह पहली हिंदी फिल्म होगी जिसकी शूटिंग इस तरह चलेगी। इसके पहले हॉलीवुड फिल्म '1917' की शूटिंग में ये प्रभाव सफलता पूर्वक दिया जा चुका है। इस फिल्म की शूटिंग इस तरह से की गई है कि परदे पर देखते हुए 90 मिनट की कहानी में कहीं कट नहीं दिखता। फिल्म 'एलएसी' का शूट डिजाइन भी इसी तरह किया गया है।

4 of 5
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram: @nishantsinghm_official
फिल्म 'एलएसी' की कहानी इसी साल गलवान घाटी में हुई घटना पर आधारित है जब चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश की। निशांत ने अपने किरदार के बारे में बताया कि वह एक अधिकारी का किरदार निभाएंगे जो चीनी सेना को नेस्तनाबूद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गलवान घाटी में शहीद हुए योद्धाओं के लिए बनाया गया स्मारक - फोटो : Amar Ujala
गलवान घाटी में सबसे बड़ी घटना 15 जून को घटी थी जब भारतीय सेना के 20 जवानों ने चीनी सेना के साथ हुई झड़प में अपनी जान गंवा दी थी। इस घटना की देश समेत विदेशों में भी निंदा की। घटना काफी बड़ी थी इसलिए इस पर फिल्म बनाने की होड़ भी लगे रही। इस होड़ में अजय देवगन भी सामने आए। उन्होंने 4 जुलाई को घोषणा की कि वह अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इस घटना में शहीद हुए 20 जवानों के नजरिए से एक फिल्म का निर्माण करेंगे।

पढ़ें: बीजेपी की मशहूर नेता हैं रूपा गांगुली, 'द्रौपदी' बनकर हुईं थीं घर-घर में मशहूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें