सोनी टीवी की तरफ से जारी किए गए 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' के नए प्रोमो में हर बार की तरह इस बार भी कपिल ने जमकर मेहमानों की टांग खींची। जहां विशाल ददलानी खुद ही खूब मस्ती करते नजर आए तो वहीं कपिल शर्मा ने हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ का खूब मजाक उड़ाया।
नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया की खींची टांग
साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है। कपिल नेहा कक्कड़ से पूछते हैं, रोहन कैसे हैं? इस पर वह कहती हैं कि रोहन बहुत अच्छे हैं और उन्होंने आप सबके लिए बहुत सारा प्यार भेजा है। इस पर कपिल तुरंत अपने मजाकिया लहजे में कहते उन्होंने हमसे ज्यादा तो आपको प्यार दिया है। इसके बाद कपिल शर्मा हिमेश रेशमिया से कहते हैं...हिमेश सर हर बार ये सरप्राइज देते हैं, दो साल छोटे हो रहे हैं। शादी के लिए फोटो तो नहीं भेज रहे कहीं। इस हर हिमेश कहते हैं बहुत दिक्कत है शादी।
इंडियन आइडल के लिए चुन लिए गए टॉप 15
बता दें कि प्रतिभाशाली नए सिंगर्स को मंच प्रदान करने वाले रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' का प्रीमियर पिछले महीने हुआ था और अब पिछले हफ्ते टॉप 15 लोगों को चुल लिया गया है, जो मंच पर अपनी गायकी का टैलेंट दिखाएंगे।