फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिरंगी' के बाद हॉलीवुड की सैर कर सकते हैं कपिल शर्मा, ये होगा शो का नाम

Sun, 26 Nov 2017 08:32 AM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की झोली इन दिनों खुशियों से भरी है। एक तरफ उनकी फिल्म 'फिरंगी' के प्रोमो को लोगों ने खूब सराहा तो दूसरी तरफ वो जल्द ही हॉलीवुड की सैर कर सकते हैं। खबरों की मानें तो कपिल को 'बिग मामा वर्क्स' की तरफ से हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऑफर दिया गया है। कहा जा रहा है कि ये एक सीरीज होगी जिसका टाइटल 'कॉमेडी करी' रखा जाएगा। 

पढे़ं- बंदगी-पुनीश की KISSING पर भारी पड़े सपना चौधरी के पैंतरे, Bigg Boss फायदे में
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma
सूत्रों की मानें तो कपिल ने ये प्रोजेक्ट अभी तक साइन नहीं किया है। हालांकि इस डील को साइन करने के लिए कपिल जल्द ही यूएस का दौरा कर सकते है। इस बारे में 'फिरंगी' फिल्म के डायरेक्टर राजीव ढींगरा का कहना है कि ये एक सीरीज होगी। जिसमें एक हॉलीवुड स्टार के साथ इंडियन स्टार होगा। 

पढे़ं- 'पद्मावती' विवाद: टूटा फिल्म इंडस्ट्री का सब्र, अब होगा BLACKOUT
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma
इस समय कपिल अपनी आने वाली फिल्म 'फिरंगी' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। ये फिल्म पहले 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये 1 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक चैनल पर 'ओए फिरंगी' नाम का एक स्पेशल शो रखा गया है जो आज रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। 

पढे़ं- सारा की ये तस्वीर देखकर आपको आ जाएगी नन्हें तैमूर की याद, यकीन न आए तो देखिए

4 of 5
Firangi
इस स्पेशल एपिसोड में कपिल एक बार फिर से कॉमेडी किंग के रूप में कमबैक करेंगे। प्रोमो में कपिल के साथ कीकू शारदा, नवजोत सिंह सिद्दू नजर आ रहे हैं। इस शो के दौरान कपिल ने बताया कि वो जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' के दूसरे सीजन को लेकर लौटेंगे। 

पढे़ं- देखिए, बचपन में कैसे दिखती थी 'पद्मावती', सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Firangi
बता दें कि 'फिरंगी' को पंजाबी डायरेक्टर राजीव धींगरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की छोटी बहन इशिता दत्ता लीड एक्ट्रेस का रोल कर रही हैं। फिल्म की कहानी में कपिल एक गांव के छोरे हैं जिन्हें ब्रिटिश अमेरिकन एक्टर के यहां काम करने का मौका मिलता है। 

पढे़ं- दूसरे बच्चे पर बोलीं रानी मुखर्जी, 'कोशिश तो बहुत की पर लगता है बस मिस हो गई'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें