इससे पहले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर के लापता होने की गुत्थी उलझती, वो सामने आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। अपने लापता होने का जिम्मेदार उन्होंने पैरेंट्स को बताया। अब सिद्धार्थ ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि उनके साथ क्या-क्या हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी उन्हें ड्रग्स देती थी और उन्होंने मुझे जबरदस्ती पागलखाने में भी डाल दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
सिद्धार्थ सागर
सिद्धार्थ ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया, 'मेरी जिंदगी उस समय बदल गई, जब मेरी मम्मी की जिंदगी में सुयश गाडगिल (सिद्धार्थ के पेरेंट्स 20 साल पहले अलग हो चुके हैं) नाम के लड़के की एंट्री हुई, तब सब बिगड़ गया।
विज्ञापन
3 of 5
सिद्धार्थ सागर
सिद्धार्थ ने कहा, मुझे सिर्फ शारीरिक और मानसिक रूप से ही परेशान नहीं किया जाता था बल्कि वो मुझे ड्रग्स भी देते थे। उन्होंने कहा एक समय ऐसा आ गया जब मैं बहुत ज्यादा मानसिक तनाव महसूस करने लगा। जब मैंने अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया तो मुझे पता चला कि वो मुझे खाने में ड्रग्स मिला कर दे रहे थे।
4 of 5
सिद्धार्थ सागर
सिद्धार्थ सागर ने आगे बताया, 'मेरे घरवालों ने मुझे बताया कि मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर है और मुझे इसके लिए दवाई दी जा रही है। मैं इस बीमारी से वाकिफ था और मेरे अंदर इस बीमारी से जुड़े हुए कोई भी लक्षण नहीं थे।
बता दें कि सोमी सक्सेना नाम की एक दोस्त ने अपने फेसबुक पर सिद्धार्थ के लापता होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'क्या आपको सिद्धार्थ सागर याद हैं। ये 4 महीने से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार 18 नवंबर 2017 को देखा गया था। किसी को नहीं पता कि वो कहां है। वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद करो।' थोड़ी देर बाद सोमी ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था।