फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के बर्थडे पर EX-गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर कह दी यह बात, हो सकता है विवाद

Tue, 03 Apr 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' काफी सुर्खियों में है। सोमवार को कपिल ने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बीच उनके चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन कपिल के इस जन्मदिन पर एक खास बात भी हुई।
विज्ञापन

2 of 4
कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस ने उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी। खास बात यह है कि प्रीति ने जिस तरह से उन्हें बर्थडे विश किया है,उससे कपिल नए विवाद से जुड़ सकते हैं। आपको बता दें कि 'कपिल शर्मा शो' के दौरान प्रीति और कपिल रिश्ते में थे, लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन

3 of 4
प्रीति सिमोस ने कपिल को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वह उनके बर्थडे पर चर्च में कैंडल जलाने पहुंची थीं। चर्च का वीडियो शेयर करते हुए प्रीति ने कैप्शन दिया है कि ''वाजिब कारणों से मैं तुमसे नहीं मिल सकती पर इसके बावजूद मैंने यहां चर्च में आपके बर्थडे के मौके पर कैंडल जलाया और आपकी सलामती के लिए दुआ मांगी।''
विज्ञापन

4 of 4
प्रीति के इस वीडियो और कैप्शन से कपिल शर्मा फिर से नए विवाद में आ सकते हैैं। बताया जा रहा है कि प्रीति 'कपिल शर्मा शो' की डायरेक्टर थीं, लेकिन आपसी विवाद के चलते उन्होंने शो को छोड़ दिया था। इसके बाद प्रीति और कपिल के ब्रेकअप की खबरें आईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें