फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटी के जन्म की खबर को बताया अफवाह, कही ये बात

Fri, 01 Apr 2022 02:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। भारती की डिलीवरी डेट नजदीक आ रही है। हर्ष और भारती अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले ही सोशल मीडिया पर भारती के बच्चे को लेकर कुछ खबरें वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि भारती सिंह के घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। हालांकि भारती ने इस खबर का खंडन किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
शुक्रवार को एक लाइव चैट के दौरान भारती सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कई दिन से मेरे पास रिश्तेदारों और दोस्तों के बधाई देने वाले मैसेज आ रहे हैं। सबको ऐसा लग रहा है कि मैंने एक बेटी को जन्म दिया है। भारती ने कहा ये महज अफवाहें हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा- फिलहाल मैं खतरा के सेट पर हूं और मुझे समय मिल गया था तो मैंने सोचा कि लाइव आकर ये जानकारी दे दूं।
विज्ञापन

3 of 4
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
भारती सिंह ने आगे कहा कि मेरी डिलीवरी डेट नजदीक है और मुझे डर लग रहा है। उन्होंने कहा- मैं और हर्ष अक्सर यह बात करते हैं कि बेबी का ध्यान कौन रखेगा। एक बात तो तय है कि मेरे और हर्ष की तरह हमारा बच्चा भी काफी मजाकिया होगा। भारती ने आगे कहा कि ये अफवाहें हैं , प्लीज  इनपर ध्यान मत दीजिए।
विज्ञापन

4 of 4
भारती सिंह - फोटो : Colors
प्रेग्नेंसी के नवें महीने में भी भारती सिंह काम कर रही हैं। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया फिलहाल गेम शो 'द खतरा खतरा' और रियलिटी शो हुनरबाज में शो होस्ट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया था, जिसमें वह गुलाबी रंग के गाउन में पोज दे रही थीं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें