स्टेज शो में लोगों को हंसाने वाली कॉमेडियन भारती किसी के दिल में समा गई है। इनकी लव स्टोरी बेहद रोमांटिक है, आप जरूर पढ़ना चाहेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
bharti
हम बात कर रहे हैं कॉमेडियन भारती सिंह की, जो अपने मंगेतर हर्ष लिम्बाचिया के साथ 3 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं। तीन दिसंबर 2017 को दोनों गोवा में सात फेरे लेंगे।
इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब भारती ने हर्ष ने अपनी शादी का कार्ड इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। शादी की डेट फिक्स होते ही भारती और हर्ष तैयारियों में जुटे हैं। साथ ही भारती अपने वजन को भी कम करने में जुटी हैं। भारती ने खुद अपनी लव स्टोरी को शेयर किया।
विज्ञापन
3 of 6
bharti
एक कार्यक्रम के सिलसिले में हर्ष के साथ चंडीगढ़ पहुंची भारती सिंह ने जिंदगी से जुड़ी बातें साझा की थीं। भारती ने कहा मैंने कभी प्यार नही किया था, मुझे लगता था कि मोटी हूं तो किसी मोटे से ही शादी होगी, लेकिन हर्ष ने मुझे प्यार करना सिखाया।
उसके ‘आई लव यू’ कहने से मेरे में बदलाव आया। भारती ने बताया कि हम दोनों पिछले सात साल से प्रोफेशनल तौर पर एक दूसरे को जानते हैं। हर्ष गुजराती हैं और मैं पंजाबी।
4 of 6
bharti
आपको बता दें कि भारती अपने मंगेतर के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए-8 में शामिल हुईं थीं। हालांकि जजों से कम प्वाइंट मिलने की वजह से इस कपल को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था, लेकिन शो में इस जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था।
भारती सिंह ने बताया कि डांस शो नच बलिए सीजन- 8 में हर्ष को मनाना मेरे लिए ऐसा था मानों माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना, क्योंकि हर्ष ने अब तक किसी भी स्टेज पर सीधे तौर पर परफारमेंस नही दी थी।
विज्ञापन
5 of 6
भारती
भारती के मुताबिक मेरे जितने भी कॉमेडी शो हुए, हर्ष उनकी स्क्रिप्ट लिखते आए हैं। इसलिए जब इस शो के बारे मे बात हुई तो मैंने हर्ष के सामने इस प्रस्ताव को रखा। उन्हें मनाने में इतनी मुश्किल आई बयान नही कर सकती, लेकिन मेरी खुशी के लिए हर्ष ने हां कर दी।
स्टेज पर हर्ष की किसी तरह की अनुभव न होने से क्या डांस पर प्रभाव पड़ेगा? इस सवाल के जवाब में भारती ने कहा कि मुझे अपने साथ -साथ हर्ष के डांस स्टेप को भी सुधारने की चुनौती थी।
पिछले दिनों भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया अपने इस प्री वेडिंग शूट में मस्ती करते हुए बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। हाल ही में भारती ने टीओआई को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'हर लड़की की तरह मैं भी एक शानदार शादी का सपना देखती हूं जिसमें मेंहदी और हल्दी से लेकर हर फंक्शन हो'।
खबरों की मानें तो हर्ष और भारती की शादी पंजाबी रीति रिवाज के साथ की जाएगी। कपल ने शादी के खर्चों को बराबर आपस में बांटने का भी फैसला किया है।