टीवी की लॉफ्टर क्वीन और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह शादी करने जा रही हैं। उन्होंने इसके लिए अपनी शादी की गेस्ट लिस्ट भी तैयार कर ली है। भारती की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। चलिए एक नजर डालते हैं भारती की शादी की गेस्ट लिस्ट पर ...
विज्ञापन
2 of 5
Bharti
बता दें कि भारती सिंह आजकल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं और कई दिनों से इसकी तैयारियों में भी लगी हुई हैं। जी हां, भारती सिंह शादी करने जा रही हैं। बता दें कि भारती सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से ही शादी कर रही हैं। शादी की तारीख भी 3 दिसंबर 2017 की पक्की हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
Bharti
भारती से जब हाल ही में एक इंटरव्यू में ये पूछा गया कि वे अपनी शादी में किस-किसको बुलाने वाली हैं तो इसपर भारती ने कहा कि 'मैं इस इंडस्ट्री में बहुत लंबे समय से काम कर रही हूं और मेरी गेस्ट लिस्ट बहुत लंबी है।'
4 of 5
Bharti
खबर है कि भारती अपनी शादी में शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा को खुद जाकर शादी का कार्ड देने वाली हैं। बता दें कि भारती फिलहाल एंड टीवी के कॉमेडी शो 'कॉमेडी दंगल' में जज के तौर पर काम कर रही हैं। भारती संगीतकार अनु मलिक के साथ भी कई शो कर चुकी हैं।
भारती की शादी गोवा में होगी। भारती ने कहा है कि वे पिछले आठ सालों से टीवी पर काम रही हैं और अब अपने होने वाले पति के साथ शादी से पहले होने वाले हर मूमेंट को बिताना चाहती हैं। भारती ने कहा कि वे शादी के बाद जनवरी में फिर से छोटे परदे पर लौटेंगी।