फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी का ये मशहूर कॉमेडियन सड़क हादसे का हुआ शिकार, ट्रक से जा भिड़ी कार

Tue, 12 Mar 2019 12:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ali asgar - फोटो : social media
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में दादी का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर और कॉमेडियन अली असगर एक हादसे का शिकार हो गए। हालांकि उनके फैंस के लिए राहत की बात ये है कि इस हादसे में अली असगर को कोई चोट नहीं आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ali Asgar - फोटो : file photo
दरअसल, अली असगर एक सिग्नल पर रुके थे तभी उनकी कार को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी कार पास खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे की जानकारी अली असगर ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि 'मुंबई पुलिस का शुक्रिया। मेरी कार का एक्सीडेंट हो गया लेकिन जिस तरह से मुंबई पुलिस ने पूरे सिचुएशन को हैंडल किया वो काबिल-ए-तारीफ है। शुक्रिया।' 


 
विज्ञापन

3 of 5
Ali Asgar - फोटो : file photo
अली असगर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि 'मैं कार ड्राइव कर रहा था। पूरी कार को नुकसान पहुंचा है। मैं सिग्नल पर इंतजार कर रहा था तभी मुझे तेज आवाज सुनाई दी और मेरी कार पास ही खड़े एक ट्रक से जा टकराई।'

4 of 5
ali asgar - फोटो : file photo
अली असगर ने आगे बताया कि 'भगवान का शुक्रिया मुझे कुछ नहीं हुआ। अगर गाड़ी चल रही होती तो क्या होता। आस-पास लोग चल रहे होते तो क्या होता। लोग तेजी में गाड़ी क्यों चलाते हैं। इसके हादसे के बाद मैं अंदर तक घबरा गया हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ali Asgar - फोटो : file photo
अली असगर कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में दादी का किरदार निभाते थे। इस शो के बाद वो घर-घर बेहद पॉपुलर हो गए। कपिल का शो छोड़ने के बाद अली असगर सुनील ग्रोवर के साथ उनके शो कानपुर वाले खुरानाज में दिखे। इस शो की टीआरपी उतनी अच्छी नहीं रही। फिलहाल अली असगर ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें