Hunarbaaz Desh Ki Shaan
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलर्स का नया देसी टैलेंट शो ‘हुनरबाज- देश की शान’ शनिवार से शुरू होने जा रहा है। लेजेंडरी सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती, फिल्मकार करण जौहर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस शो के जज हैं। और, भारती सिंह व हर्ष लिंबाचिया अपने गुदगुदा देने वाले अंदाज में इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शो के ऑडिशन दौर में अब तक फ्लोटिस्ट, एक्रोबैट डांसर, स्टैंड अप आर्टिस्ट, रैपर्स, बीटबॉक्सिंग, जादूगर से लेकर जिमनास्ट और कई अन्य छिपे हुए टैलेंट सामने आ चुके हैं।