फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss करने के बाद 'बर्बाद' हो गए ये कंटेस्टेंट्स, चैनल के बारे में किए चौंका देने वाले खुलासे

Fri, 19 Jan 2018 08:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bigg boss 11 - फोटो : colors tv
तीन महीने तक दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद सलमान खान का शो खत्म हो गया है। शिल्पा शिंदे विनर बन गईं और 44 लाख रुपए के साथ करोड़ों दिल भी जीते। वहीं हिना खान फर्स्ट रनर अप रहीं। कंटेस्टेंट्स ने दूसरे शोज की शूटिंग भी शुरू कर दी। अब शो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 7
Bigg Boss 11
इंडिया टीवी की खबर के अनुसार, बिग बॉस मेकर्स और चैनल ने अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट को पूरी पेमेंट नहीं दी है। हाल ही में एक एक्स कंटेस्टेंट जो दिसंबर में आउट हुआ था, उसने इस बात का खुलासा किया है। सिर्फ इसी कंटेस्टेंट को नहीं इनकी तरह कई कंटेस्टेंट्स को भी पेमेंट नहीं दी गई है।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
BIGG BOSS - फोटो : self
पैसे ना मिलने की वजह से कंटेस्टेंट्स को काफी दिक्कतें हो रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कलर्स के पास पैसों की कमी आ गई है। एडवारटाइजर्स और स्पॉन्सर्स ने चैनल को पेमेंट नहीं दी है। इसी के चलते चैनल भी कंटेस्टेंट्स को पैसे नहीं दे पा रहा है।

4 of 7
Bigg Boss 11
ऐसा एक नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट्स ने बोला है। एक कंटेस्टेंट की मानें तो बिग बॉस से निकलने के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल गई है। लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। अपने स्टैंडर्ड को मेनटेन करने के लिए उन्हें कैब से चलना पड़ रहा है। जबकि इससे पहले वो लोकल ट्रेन या बस से ट्रैवल करते थे।
विज्ञापन

5 of 7
Bigg Boss
इन सब में उनके काफी पैसे खर्च हो रहे हैं। पेमेंट ना मिलने की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ने तो ये भी बताया कि फिनाले की ड्रेस पर उन्होंने अपने पैसे खर्च किए थे। अच्छा दिखने में उन्होंने काफी पैसे खर्च कर दिए। जबकि यह सब खर्चा चैनल को देना चाह‌िए था।
विज्ञापन

6 of 7
bigg boss
एक कंटेस्टेंट की मानें तो वो 3 हफ्ते में कैब पर 10 हजार रुपए खर्चा कर चुके हैं। फिनाले की ड्रेस पर भी काफी खर्चा कर दिया। ‌इस कंटेस्टेंट ने चैनल पर सवाल उठाए कि वो कैसे ये सोच सकते हैं कि ड्रेस हम अपने पैसों से खरीदें। चैनल को हमें पेमेंट करना चाहिए। कंटेस्टेंट ने यह भी बताया कि मेकर्स कोई फिक्स डेट भी नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bigg Boss 11
एक कंटेस्टेंट ने कहा, 'प्रोडक्‍शन टीम अगले हफ्ते, अगले हफ्ते करके समय निकाल रही है। इतना ही नहीं शिल्पा शिंदे और हिना खान जैसे सेलेब्रिटीज को चैनल की तरफ से आउटफिट दिए गए। लेकिन कॉमनर्स ने अपने पैसों से कपड़े ‌लिए। चैनल ऐसा भेदभाव क्यों कर रहा है। हम चैनल के टच में हैं लेकिन वो कोई रिसपॉन्स नहीं दे रहे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें