रवि की माने तो शो में शिल्पा ने गजब का खेल दिखाया। टीवी में बैन झेलने के बाद शिल्पा की जो इमेज बिग बॉस के घर में आने से पहले थी वो अब पूरी तरह से सकारात्मक हो चुकी है। शिल्पा की जीत के बाद रवि ने ट्वीट किया कि, 'डियर शिल्पा, वैसे तो हम एक-दूसरे को कम ही जानते हैं, लेकिन मैं इतनी परेशानियां झेलने के बाद भी विजेता बनकर उभरने के बाद मैं आपसे बेहद आकर्षित हूं। आपने तो जहर को दवाई में बदल दिया, आपकी इस जीत के लिए मेरी ओर से ढेर सारी बधाईयां।'