फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Srivastava Interview: एयरपोर्ट पर महिला का पर्स खाेया तो वो मेरे पीछे पड़ गई, हमें CID ही समझते हैं लोग

Wed, 18 Dec 2024 09:32 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जनवरी 1998 में शुरू हुआ टीवी शो ‘सीआईडी’ छह साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रहा है। दूसरा सीजन 21 दिसंबर से शुरू होगा। शो से जुड़े एक्टर आदित्य श्रीवास्तव ने हाल ही में अमर उजाला के साथ नए सीजन, फिल्मी करियर पर बात की। पेश हैं उनसे बातचीत के मुख्य अंश…
विज्ञापन
1 of 8
अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
‘सीआईडी’ लंबे समय बाद लौट रहा है। क्या शो में नए जमाने के हिसाब से बदलाव देखने को मिलेगा?
कोविड के बाद से मनोरंजन जगत में काफी कुछ बदल गया है, ओटीटी का कंटेंट लोग देख चुके हैं। साथ ही अब जमाना भी काफी बदल गया है, नई जनरेशन के हिसाब से भी कंटेंट बनाना होता है। इन्हीं सब बातों का ध्यान इस बार हमारे शो में रखा गया है। हमारी कोशिश और मकसद एक ही है, दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करना। साथ ही हमारे शो ‘सीआईडी’ की खासियत रही है कि इसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देखता है, इस बात का ध्यान इस बार भी रखा गया है। नई पीढ़ी के लिए भी शो में कुछ चीजों को शामिल किया है, इस बारे में शो देखने पर आपको पता चल जाएगा।

विज्ञापन

2 of 8
सीआईडी शो के एक दृश्य में आदित्य श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

‘सीआईडी’ लगभग 21 साल तक टीवी पर दिखाया गया। इस शो को देखकर कुछ लोग बड़े हुए हैं? कभी कोई ऐसा फैन मिला, जिसने बताया हो कि इस शो का उसके जीवन में गहरा असर हुआ? 
हमारा शो पहले भी फैंस के प्यार की वजह से चला है। हमेशा लोगों का बहुत प्यार मिला है। कई बच्चे हमें पहले ऐसे मिलते थे, जिन्होंने शो ‘सीआईडी’ देखकर ही पुलिस फोर्स ज्वाइन की। इसी तरह कुछ बच्चों में हमारे शो ‘सीआईडी’ देखकर फोरेंसिक साइंस की फील्ड में करियर बनाने की रुचि पैदा हुई। हमारे शो में अभिनेता नरेंद्र गुप्ता जी (फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सालुंके का किरदार निभाते हैं) को तो फोरेंसिक साइंस से जुड़े इवेंट में स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता है। इस तरह हमारे शो ने कई लोगों को इंस्पायर तो किया है।  
 

विज्ञापन

3 of 8
सीआईडी शो के एक दृश्य में आदित्य श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

आपने शो में कई केस सॉल्व किए हैं, क्या कभी किसी ने आपको रियल लाइफ में कहा है कि हमारी प्रॉब्लम या कोई दिक्कत सुलझा दो?  
हां, कई बार ऐसा हुआ है। लोग सोचते हैं कि हम सच में ही पुलिस डिपार्टमेंट में काम करते हैं। एक बार की बात है, मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर था। एक महिला का पर्स खो गया। उसने देखा कि मैं भी एयरपोर्ट पर हूं तो वह मेरे पास आकर बोली की पर्स खो गया है, प्लीज मदद कर दीजिए। मैंने समझाया कि मैं असल पुलिस वाला या सीआईडी वाला नहीं हूं लेकिन वह महिला नहीं मानी और मेरे पीछे ही पड़ गई। आखिर में मैंने कहा कि एयरपोर्ट पर सीसीटीवी लगे हैं, आप वो चेक करवाइए, आपका पर्स मिल जाएगा। इस तरह की चीजें हमारी पूरी टीम के साथ ही अकसर होती हैं।  
 

4 of 8
दयानंद शेट्टी- शिवाजी साटम के साथ आदित्य - फोटो : इंस्टाग्राम

शो में आपके किरदार अभिजीत और दया के बीच गहरी दोस्ती है? असल जिंदगी में आप दोनों के रिश्ते कैसे हैं? सीनियर एक्टर शिवाजी साटम आपके लिए क्या अहमियत रखते हैं? 
दया शेट्टी और शिवाजी सर दोनों ही मेरे लिए बहुत अहमियत रखते हैं। दया असल जिंदगी में बहुत ही गहरा दोस्त है। शिवाजी सर भी बड़े भाई जैसे हैं। वह हम सबको बहुत इंस्पायर करते हैं। सेट पर बहुत मेहनत करते हैं। दया को भी मैं एक नेचुरल एक्टर मानता हूं, उसकी करियर ग्रोथ बहुत अच्छी रही है। ‘सीआईडी’ की हमारी पूरी टीम के रिलेशन बहुत अच्छे हैं, हम साथ में रहना पसंद करते हैं। तभी तो हमारा शो ‘सीआईडी’ 21 साल चला और अब एक बार फिर से वापस दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहा है। 

विज्ञापन

5 of 8
तारिका-अभिजीत (आदित्य) सीआईडी के एक सीन में - फोटो : इंस्टाग्राम

शो ‘सीआईडी’ में तारिका और अभिजीत यानी आपके किरदार के बीच एक लव स्टाेरी भी चलती है? क्या इस बार यह लव स्टाेरी किसी अंजाम तक पहुंचेगी? 
इस राज का खुलासा तो इस बार ‘सीआईडी’ देखकर ही आपको चलेगा। इसके लिए इंतजार कीजिए कि तारिका और अभिजीत के बीच की कहानी कहां तक पहुंचती है। 

विज्ञापन

6 of 8
सीआईडी के एक सीन में सह कलाकारों संग आदित्य - फोटो : इंस्टाग्राम
मीम्स, जोक्स में आपके शो ‘सीआईडी’ के सींस खूब यूज किए गए हैं। यहां तक आपने पिछली बार कुछ जोक्स को अपने शो में शामिल भी किया था? क्या इस बार ऐसा कोई इरादा है?
शुरुआती एपिसोड तो आपको सीरियस कंटेंट वाले ही देखने को मिलेंगे। लेकिन जाहिर सी बात है कि जो चीजें पब्लिक को पसंद आती हैं, उन पर हमारी शो की टीम, राइटर की टीम काम करती है। मीम्स वाला आइडिया अच्छा है। मैं टीम को इस बारे में बताऊंगा। 
विज्ञापन

7 of 8
फिल्म 'हसीन दिलरूबा' के एक सीन में आदित्य - फोटो : सोशल मीडिया

आपने अपने करियर का एक बड़ा समय शो ‘सीआईडी’ को दिया है? कभी टाइपकास्ट होने का डर नहीं लगा? 
मैं इस मामले में लकी रहा हूं कि सीआईडी मैंने साल 2000 में ज्वाइन किया था। उसके बाद से मैंने शो में रहते हुए ही 25-30 फिल्में की हैं। साथ ही फिल्मों में मैंने पुलिस के रोल गिनती के ही किए है, इसलिए सीआईडी की वजह से टाइपकास्ट होने जैसी कोई बात मेरे साथ नहीं हुई। लेकिन यह बात सच है कि सीआईडी में मैंने जो रोल किया है, उसकी इमेज बहुत पावरफुल है। मैं कितना भी काम अलग कर लूं, ‘सीआईडी’ के इंस्पेक्टर अभिजीत की इमेज मुझसे अलग नहीं हो सकती है। वैसे मैंने फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ में पुलिस वाले का रोल किया है। लेकिन यह पुलिस वाले का किरदार बिल्कुल अलग था, वह केस सॉल्व नहीं कर पाता है, बहुत आलसी है। जबकि ‘सीआईडी’ का अभिजीत एक काबिल पुलिस ऑफिसर है। इस तरह से यह दोनों ही किरदार अलग हैं। फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ में अपने पुलिस वाले किरदार की बॉडी लैंग्वेज भी मैंने बिल्कुल अलग रखी थी।  
 

विज्ञापन

8 of 8
फिल्म 'नॉक नॉक कौन है' में दयानंद शेट्टी-आदित्य - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedayashetty

आगे आप कौन सी फिल्में कर रहे हैं?अपने फैंस के लिए जानकारी दीजिए?
हां, 2-3 फिल्में तैयार हो चुकी हैं। ‘नॉक-नॉक कौन है’ एक कमाल की फिल्म है, इसमें मैं और दयानंद शेट्टी नजर आएंगे लेकिन यह फिल्म बिल्कुल अलग है, इसमें हमारे किरदार बिल्कुल अलग हैं। ‘सीआईडी’ से अलग मुझे जो भी काम फिल्मों में मिल रहा है, वह अभिनेता के तौर पर मेरी खुराक है, मैं इनके जरिए एक अभिनेता के तौर पर ग्रो करना चाहता हूं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें