छोटे पर्दे के शो 'सीआईडी' ने कई साल तक लोगों का मनोरंजन किया है। शो के हर कलाकार को दर्शक काफी पसंद करते हैं। एसीपी प्रद्युमन का कुछ तो गड़बड़ है दया से लेकर दया के दरवाजे तोड़ने तक शो के डायलॉग और किरादर काफी फेमस हुए हैं। वहीं, शो का हिस्सा रही एक अभिनेत्री ऐसी भी हैं, जो अपनी बोल्डनेस को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। यह कोई और नहीं शो में इंस्पेक्टर का किरदार निभाने वाले मेघा गुप्ता है। मेघा गुप्ता की बोल्ड तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।