फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल पुराना शो बंद होने पर फूटा CID के दया का गुस्सा, सोनी चैनल को जमकर सुनाई खरी-खोटी

Thu, 25 Oct 2018 11:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
cid - फोटो : instagram
हाल ही में खबर आई थी कि सोनी टीवी का सबसे पॉपुलर शो सीआईडी 27 अक्तूबर को ऑफ एयर हो जाएगा । ये शो 21 साल से लगातार टेलीकास्ट हो रहा है । इतने पुराने शो के बंद होने से फैंस हैरान हैं । फैंस के अलावा शो की स्टार कास्ट को भी यकीन नहीं हो रहा कि सोनी चैनल ने सीआईडी को बंद करने का फैसला ले लिया ।
विज्ञापन

2 of 7
CID - फोटो : file photo
सीआईडी में इंस्पेक्टर दया का रोल करने वाले दयानंद शेट्टी शो के बंद होने से बेहद नाराज हैं। हाल ही में स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में दयानंद शेट्टी ने कहा, 'हमारे लिए ये काफी शॉकिंग था । हर कोई ये खबर सुनकर मायूस है। अगर उन्हें शो बंद करना ही था तो कोई दूसरा तरीका भी अपना सकते थे। अचानक ये फैसला लेना ठीक नहीं था ।'
विज्ञापन

3 of 7
CID - फोटो : file photo
आपको कब और कैसे पता चला कि शो बंद होने जा रहा है? इस सवाल पर दया ने कहा, '12 अक्तूबर को हमें इस बारे में पता चला । सोनी ने हमें बताया कि सीआईडी के आगे के एपिसोड शूट करने की कोई जरूरत नहीं है । हमें ये नहीं पता कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया । हम लगातार शूटिंग कर रहे थे और फिर अचानक ये सुनने को मिला । मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरे हाथ और पांव पर ब्रेक लगा दिया हो ।'

 

4 of 7
CID - फोटो : file photo
इसके आगे उन्होंने कहा, 'पता नहीं सोनी को इस शो से क्या दिक्कत है । ये शो 21 साल पुराना है । हम सालों से साथ काम कर रहे हैं । अगर जनवरी तक चलता तो इसे 22 साल पूरे हो जाते । मुझे नहीं पता कि मैं इस शो को कितना याद करूंगा । मुझे लग रहा है कि जैसे मेरी जिंदगी छिन गई हो । मैं इससे इमोशनली अटैच था ।'
विज्ञापन

5 of 7
CID - फोटो : file photo
'जब मैंने इंस्पेक्टर दया का रोल करना शुरू किया था तब मैं 26 साल का था आज मैं 48 का हो चुका हूं । शो बंद करने से पहले ना कोई नोटिस दिया गया और ना जानकारी । पिछले दो साल से ही इस शो को एक अजनबी की तरह ट्रीट किया जा रहा था । कभी सोमवार का काट दिया, कभी रविवार का कैंसिल किया । शुक्रवार का टेलीकास्ट तो बंद ही कर दिया था ।'
विज्ञापन

6 of 7
cid - फोटो : instagram
'ऐसा लगता है कि सुबह उठे और सोचा कि चलो आज का नहीं चलाते या चलो आज का डाल देते हैं । कभी 10 बजे चलाते, कभी 11 बजे, कभी-कभी तो 10.20 भी कर देते । दर्शकों को पता ही नहीं था कि कितने बजे शो आएगा । ये शो केबीसी से भी ज्यादा पॉपुलर है । इस शो ने सोनी चैनल को खड़ा किया है । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
cid - फोटो : instagram
'अब सीआईडी की पूरी कास्ट और क्रू दूसरा काम खोज रही है । अगर ये लोग पहले बताते तो शायद हम सब दूसरे कमिटमेंट कर लेते । ये एक परिवार की तरह था । इसके राइटर ने तो नया काम भी शुरू कर दिया है। यही इस शो की बैकबोन थे । शो की आत्मा निकल गई, बस अब जलाना बाकी है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें