फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: घर के मास्टरमाइंड हैं 'वकील बाबू', सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल

Thu, 25 Oct 2018 11:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
romil chaudhary - फोटो : twitter
बिग बॉस 12 इस साल दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रहा है। सेलिब्रिटीज हो या कॉमनर कंटेस्टेंट, अभी तक अपने खेल से फैंस को टीवी के सामने बांधे रखने में नाकामयाब से दिखे हैं। शो की एक और खामी पहले ही हफ्ते में बाहर आई कि जिन कंटेस्टेंट को कॉमनर बताया गया था, दरअसल वो तो पहले से ही इंडस्ट्री में स्ट्रगलर हैं। ऐसे ही एक कॉमनर हैं वकील बाबू यानी रोमिल चौधरी।
विज्ञापन

2 of 5
romil chaudhary - फोटो : twitter
रोमिल ने खुद को वकील बताया है। उन्हें घर के अंदर भी लोग वकील बाबू कहकर बुलाते हैं। रोमिल चौधरी की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वो दूल्हे के गेटअप में दिख रहे हैं। वहीं रोमिल की पत्नी भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
romil chaudhary - फोटो : twitter
बिग बॉस के शो में भी रोमिल अक्सर अपने बेटे के बारे में बात करते हैं। शो में रोमिल के पार्टनर और दोस्त निर्मल सिंह थे। निर्मल पहले ही शो से बाहर हो चुके हैं। रोमिल को मौका मिला कि वो दोबारा घर में एंट्री कर सकते हैं जिसके बाद वो और वाइल्ड कार्ड एंट्री सुरभि राणा घर के अंदर गए।

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
सीजन 11 में जहां विकास गुप्ता को शो का मास्टरमाइंड कहा जाता था तो वहीं इस साल रोमिल शो में मास्टरमाइंड बने हुए हैं।  गौरतलब है कि वह बिग बॉस में आने से पहले एमटीवी रोडीज में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : Instagram
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, रोमिल चौधरी ने रोडीज का ऑडीशन दिया था। वह जीडी राउंड पास करने के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए चुने गए लेकिन वह इस राउंड को पार नहीं कर सके और रोडीज में जाने का उनका सपना टूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें