दयानंद शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘सावधान इंडिया’ शो हाल के दिनों में अपने मेजबानों की अदला बदली को लेकर काफी चर्चा में रहा है। शो की कहानियों में भी जान डालने के लिए इनकी भूमिका और प्रस्तावना बदली गई है। अब ये कहानियां तफ्तीश पर जोर दे रही हैं और अपराधियों की बजाय ऐसे पुलिस कर्मियों की बात करती हैं, जो अपराधों को उजागर करने में अहम भूमिका निभाते ।