शिवाजी साटम
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या सीआईडी में करेंगे वापसी?
शिवाजी साटामा ने अपने लोकप्रिय शो सीआईडी के बारे में भी बताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, 'अगर शो शुरू होता है, तो मैं इस रोल को करने के लिए सबसे पहले खड़ा रहुंगा। मैं एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाते-निभाते नहीं थक रहा। बल्कि घर में खाली बैठे रहने से थकान हो रही है। उन्होंने स्क्रीन पर सीआईडी की वापसी के बारे में भी बताया और कहा कि निर्माता शो को पर्दे पर वापस लाने पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन एक अलग प्रारूप में। कुछ भी पक्का नहीं हुआ है। परियोजना पर अभी भी बातचीत चल रही है।