फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: उमर रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ किए गए ट्वीट पर दिया स्पष्टीकरण, कहा- "मैंने कभी ये ट्वीट नहीं..."

Wed, 19 Jan 2022 08:46 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
उमर रियाज, बिग बॉस 15 से बाहर आ गए हैं। उन्हें एक टास्क के दौरान घर के सदस्य प्रतीक सहजपाल को धक्का मारने की वजह से इस महीने की शुरुआत में बिग बॉस 15 से बाहर निकाल दिया गया था। इसी दौरान दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसकों ने उमर रियाज के पुराने ट्वीट पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया। जिसमें उमर ने आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई लड़ाई की आलोचना की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
उमर ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि “मैंने अपने पुराने ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रिया पढ़ी। मैं बस यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा था कि दोनों के बीच हुई लड़ाई गलत है। मैंने कभी उस लड़ाई को सही नहीं कहा। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि सिद्धार्थ के समय में, मैंने कभी यह ट्वीट नहीं किया था कि 'उसे शो से बाहर कर दो।' मैंने सिर्फ इतना कहा था कि 'आसिम को धक्का देने के लिए कुछ सख्त कार्रवाई करो।' सख्त कार्रवाई का मतलब नॉमिनेशन भी हो सकता था। 'उसे शो से बाहर करना है या नहीं' ये तो जाहिर तौर पर मेकर्स का फैसला है।"
 
विज्ञापन

3 of 5
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
उमर ने सिद्धार्थ के बारे में कही थी ये बात
बता दें कि उमर ने 2019 में सिद्धार्थ के बारे में एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उमर ने लिखा था कि "चलो इसे शुरू करते हैं। बिग बॉस इस तरह के व्यवहार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रचारित नहीं कर सकते। बार-बार सिड ने आसिम को धक्का दिया है। हम आसिम के लिए न्याय चाहते हैं!”

4 of 5
उमर रियाज, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुझे निशाना बनाया गया - उमर
उमर ने दावा किया कि उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया गया क्योंकि वह एक सेलिब्रिटी नहीं हैं और कहा कि बिग बॉस के इस सीजन में हिंसा के कई अन्य उदाहरण हैं लेकिन केवल उन्हें दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उमर रियाज - फोटो : Instagram/@umarriazz91
इस सीजन में लड़ाई के कई उदाहरण
उमर कहते हैं कि “हमारे सीजन में भी, यदि आप देखें, तो हर एक प्रतियोगी ने शो में एक-दूसरे को धक्का दिया है, लेकिन केवल मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई। मैं कोई सेलिब्रिटी या जाना-पहचाना चेहरा नहीं था इसलिए मुझे निशाना बनाना आसान था।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें