कलर्स टेलीविजन के चर्चित शो 'छोटी सरदारनी' में हरलीन का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मानसी शर्मा ने कुछ समय पहले ही बताया था कि वो अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मानसी के द्वारा दी गई इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हुए थे। अब खबर है कि मानसी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है और इसी के साथ मानसी और युवराज हंस माता-पिता बन गए हैं, तो वहीं मशहूर सिंगर हंसराज हंस दादा बन गए हैं।