फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन हर गम से बेगाना क्यों होता है? पढ़ें बाल दिवस पर क्या बोले छोटे परदे के ये सितारे?

Wed, 13 Nov 2019 11:45 AM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Kirtida Mistry, Gavie Chahal, Manish Goyal - फोटो : amar ujala mumbai
बचपन हर गम से बेगाना होता है, और सितारे कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं उनका बचपन हमेशा उनके जीवन में ध्रुव तारे की तरह चमकता रहता है। छोटे परदे के तमाम बड़े सितारों ने इस बाल दिवस से पहले अपने बचपन की यादें अमर उजाला के साथ साझा कीं और ये भी बताया कि आखिर उनका बचपन हर गम से बेगाना कैसे रहा।

 
विज्ञापन

2 of 9
Abhishek Sharma - फोटो : amar ujala mumbai
अभिषेक शर्मा
‘निमकी विधायक‘ शो में मिंटू सिंह का किरदार निभा रहे एक्टर अभिषेक शर्मा ने बताया कि मेरी बचपन की यादों की सबसे सुनहरी याद है अपने घर और स्कूल से दूर छुट्टियों में नानी के घर जाना और उनके हाथ के बने स्वादिष्ट पकवान का मजा लेना। रही बात मेरे अंदर पल रहे बच्चे की तो मैं ‘निमकी विधायक‘ के सेट पर आज भी सभी के साथ खूब मस्तियाँ करता हूँ इसलिए  सेट पर और मेरे बचपन के दोस्त मुझे आज भी बच्चा ही बुलाते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Ishita Ganguly - फोटो : social media
इशिता गांगुली
‘जग जननी माँ वैष्णो देवी‘ शो में माँ काली का किरदार निभा रही एक्ट्रेस इशिता गांगुली ने बताया कि मेरी बचपन को लेकर बहुत सारी यादें जुड़ी हैं क्युकि मैं स्मॉल टाउन से हूँ । मैं हमेशा पेड़ों से अमरुद, कच्ची कैरी चुराती थी और अपनी दादी को बहुत परेशान करती थी। मेरी दादी सोने से पहले अपने पास एक पानी का घड़ा रखती थी तो मैंने एकदिन उसमें लाल मिर्च, अजवाइन, शैम्पू मिला दिया, जिसे पीने के बाद मेरी दादी को उल्टियां शुरू हो गई। खुद में एक बच्चे को जिंदा रखने के लिए मैं हमेशा वह काम करती हूँ जो मुझे बहुत पसंद है। जैसे अपने छोटे भाई को खूब परेशान करना अगर वो सोया है तो उसे मेकअप करना जब जो खाने का मन करे खालो, खूब सारा डांस करलो।

4 of 9
Madirakshi Mundle - फोटो : social media
मदिराक्षी मुंडले 
‘जग जननी माँ वैष्णो देवी‘ शो में माँ लक्ष्मी का किरदार निभा रही मदिराक्षी मुंडले ने बताया कि मैंने बचपन की बहुत आदतें बटोरी हैं। मेरी सोसायटी में निचे एक खड़ूस आंटी रहती थी और तो मैंने और मेरे कुछ दोस्तों ने मिलकर उनको मजा चखाने का प्लैन किया, जिसमें मैंने चादर ओढ़कर आँख नाक बनाकर एक भूतिया अंदाज में एकदम रात को घंटी बजाकर उनको खूब डराया था। मैं उन शरारती बच्चों में से एक थी जो पूरे बिल्डिंग के डोर की घंटिया दोपहर या रात को बजाकर सभी को खूब परेशान करते थे। रही बात मेरे अंदर के बच्चे की तो वो कभी मरा ही नहीं। मेरे अंदर छुपी एक मिनी मदिराक्षी के होने से ही मैं अपने जीवन के हर गंभीर फैसले ले पाती हूँ। मैं आज भी ‘जग जननी माँ वैष्णो देवी‘ के सेट से फ्री होकर घर पहुँचती हूँ तो बच्चों की तरह पहले खूब डांस करती हूँ। इस तरह मेरा स्ट्रेस भी निकाल लेती हूँ और एक तरह से एक्सरसाइज भी कर लेती हूँ ।
विज्ञापन

5 of 9
Kirtida Mistry - फोटो : amar ujala mumbai
कीर्तिदा मिस्त्री
चिल्ड्रेन्स डे मुझे हमेशा अपने बचपन की यादों से जोड़ता है। मैं खुदको बहुत लकी मानती हूँ कि मैंने बचपन से लेकर अबतक अपने माता- पिता से जिस चीज की मांग की वह सब मुझे मिला। मैंने उनसे हमेशा दयालु रहने का स्वभाव अडॉप्ट किया है, जिसे मैं हमेशा आगे साथ लेकर चलना चाहती हूँ। इस बार मैं पहली बार ‘मुस्कान‘ शो में एक माँ का किरदार निभा रही हूँ और रील लाइफ बेटी खुशी को इस चिल्ड्रेन्स डे पर कुछ स्पेशल गिफ्ट करने का प्लैन कर रही हूँ ।
 
विज्ञापन

6 of 9
Moon Banerjee - फोटो : social media
मून बनर्जी
मेरा बचपन हमेशा मुझे अपने बाबा के साथ बिताए प्रिशियस समय को याद दिलाता है । मैंने अपना बचपन बहुत मौज- मस्ती से बिताया है मैं चाहती हूँ मेरा बेटा भी अपना बचपन जमकर जिए। इस ‘चिल्ड्रेन्स‘ डे पर मैं अपने शो ‘मुस्कान‘ के शूट से कुछ समय निकालकर घर जल्दी पहुंचने की कोशिश करुँगी ताकि मैं उसके लिए इस दिन कुछ स्पेशल प्लैन कर सकूं।
विज्ञापन

7 of 9
Reena Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
रीना कपूर
‘राधाकृष्ण‘ शो में माँ यशोदा का किरदार निभा रही एक्ट्रेस रीना कपूर ने बताया कि मैंने ऑनस्क्रीन कई बार एक डिवोटेड माँ का किरदार निभाया है। मैं हमेशा सभी का भला करने में भरोसा रखती हूँ । ‘राधाकृष्ण‘ शो के शूट का शेड्यूल भले ही कितना भी टाइट क्यों न हो मैं फिरभी अपने पति और बहुत सारे गिफ्ट्स के साथ एक अनाथालय जाउंगी। अगर मैं नहीं भी पहुंच पाई तो मेरे हस्बैंड जरूर जाएंगे और उन बच्चों के दिन को स्पेशल बनाने में अपना सहयोग देंगे।

8 of 9
Gavie Chahal - फोटो : amar ujala mumbai
गावी चहल
‘राधाकृष्ण‘ शो में नंद का किरदार निभा रहे गावी चहल बताते हैं कि मैं बच्चों से बहुत प्यार करता हूँ और मैं हमेशा से उनके टैलेंट से इंस्पॉयर्ड होता रहता हूँ । मेरे लिए इस इंस्पिरेशन का सबसे बड़ा उदाहरण मेरे लिए मेरा बेटा है। वह हमेशा खुदको बेटर करने के लिए नए काम करता रहता है जो मुझे बहुत प्रेरणा देता है। मैं हर चिल्ड्रेन्स डे गुरुद्वारा जाकर गरिओब बच्चों को खाना खिलाता हूँ। तो हमेशा की तरह इस बार भी मैं ‘राधाकृष्ण‘ शो की शूटिंग से समय निकालकर शाम को गुरूद्वारे जरूर जाऊँगा।
विज्ञापन

9 of 9
Manish Goyal - फोटो : amar ujala mumbai
मनीष गोयल
‘निमकी विधायक‘ शो में बीडीओ बाबू का किरदार निभा रहे एक्टर मनीष गोयल  ने बताया कि मेरे बचपन की सबसे स्पेशल यादों में मेरी स्पेशल याद वह है जब मैंने पहली बार अपनी माँ से पहली बार 9 साल की उम्र में कहा था कि मैं एक्टर बनना चाहता हूँ। दरअसल, एक एक्टर के तौर पर मुझे पहली बार एक स्कीट में फर्स्ट प्राईज मिला था, जिससे मैं बहुत मोटिवेट हुआ था।  जहाँ तक एक बच्चें की बात है तो मेरी वाइफ आज भी मुझे बच्चा ही कहती हैं।  मुझमें २४ घंटे एक बच्चा जिंदा रहता है। इस चिल्ड्रेन्स डे मैं कोशिश करूँगा कि ‘निमकी विधायक‘ सेट से जल्दी फ्री होकर अपने बच्चे के लिए कुछ सरप्राइज पलाइन कर सकूँ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें