'बिग बॉस 13' में मंगलवार प्रसारित एपिसोड में घरवालों को कैप्टेंसी के लिए टास्क दिया गया। टास्क का नाम है 'तीन राक्षस'। गार्डन एरिया में बर्फीला पहाड़ बनाया गया था। जहां तीनों राक्षसों को अलग-अलग गुफाओं में कैद किया गया था। बिग बॉस ने तीन राक्षसों के लिए आसिम, विशाल और अरहान का नाम दिया। घर के बाकी सदस्य गांव के लोग बने थे।