फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चंद्रशेखर' के कारण चर्चा में आया यह बाल कलाकार, पिता-बहन भी टीवी में चमका रहे नाम

Mon, 19 Mar 2018 07:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी सीरियल 'जोधा-अकबर', 'मेरी पहचान' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' जैसे सीरियल में अपनी एक्टिंग का लोहा मना चुके बाल कलाकार अयान जुबैर रहमानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी एक्टिंग के टैलेंट को देखने हुए उन्हें एक और सीरियल में अहम किरदार करने का मौका मिला हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अयान इन दिनों टीवी चैनल स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'चंद्रशेखर' की वजह से चर्चा में हैं। इस सीरियल में अयान भारत के क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का रोल कर रहे हैं। इस सीरियल में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
खास बात यह है कि अयान के पिता और बहन दोनों टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। अयान मानते हैं कि उन्होंने एक्टिंग अपने पिता को देखकर सीखी है। अयान के पिता जुबैर रहमानी भी बड़े एक्टर हैं। इतना ही नहीं अयान की बहन जन्नत कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'तू आशिकी' में नजर आ चुकीं हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
गौरतलब है कि अयान ने साल 2013 में टीवी सीरियल 'जोधा-अकबर' से छोटे परदे पर डेब्यू किया है। आपको बता दें कि सीरियल 'चंद्रशेखर' क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित है। इसमें अयान जुबैर रहमानी चंद्रशेखर आजाद के बचपन का अभिनय कर रहे हैं। यह सीरियल 12 मार्च से रात 10 बजे प्रसारित होता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें