कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कपिल ने सुनील के ट्वीट का जवाब दिया। जिससे यह बात तो साफ हो गई इन दोनों के बीच की दूरियां और बढ़ गई हैं। सुनील ने सोशल मीडिया पर ऐसी बात कह दी जिससे कपिल शर्मा खफा हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kapil sharma
कपिल शर्मा ने ट्वीट किया - 'मैंने आपको 100 से ज्यादा बार फोन किया। यहां तक कि अपने एक शख्स को तुम्हारे घर भी भेजा। खुद भी गया लेकिन अब बहुत हो गया। मैं किसी को अपने नाम का फायदा नहीं उठाने दूंगा।'
विज्ञापन
3 of 5
Kapil Sharma
दरअसल, कपिल नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' लेकर आने वाले हैं। जिसमें सुनील ग्रोवर के कमबैक की खबरें आ रही थीं। इस बीच सुनील ने कपिल के शो में आने को लेकर ऐसा पोस्ट किया कि वह तुरंत वायरल हो गया। इसके बाद कपिल ने सुनील के पोस्ट का जवाब दिया।
4 of 5
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
सुनील ने लिखा- 'भाई आप जैसे कुछ और लोग भी मुझसे यही पूछते हैं। लेकिन मुझे इस शो के लिए कोई कॉल नहीं आई। मेरा फोन नंबर भी वही है। इंतजार कर के अब मैंने कुछ और साइन कर लिया है। आप लोगों की दुआओं से एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हूं। जल्दी आपके सामने आता हूं।'
आपको बता दें, कपिल और सुनील के बीच हाथापाई हो गई थी जिसके बाद दोनों में दरार आ गई। यह शो 25 मार्च से टेलीकास्ट होगा। खबरों की मानें तो कीकू शारदा के अलावा कपिल का अजीज दोस्त चंदन प्रभाकर भी होंगे। हालांकि कई नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं।