फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhavi Mittal: सर्जरी के तीन महीने पूरे होने पर छवि ने लिखा भावुक पोस्ट, बोलीं- कैंसर रोगियों को बेचारा न कहें

Sun, 24 Jul 2022 10:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
छवि मित्तल - फोटो : Instagram
अभिनेत्री छवि मित्तल ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। अब छवि कैंसर से जंग जीत चुकी हैं और अपना एक्सपीरियंस अक्सर ही सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री की सर्जरी को अब तीन महीने हो चुके हैं। ऐसे में उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
छवि ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर कैंसर रोगियों से पॉजिटिव रहने की बात कही। छवि ने कहा कि वह अपनी अब तक की यात्रा से खुश हैं। उन्होंने कैंसर रोगियों से आशावादी रहने का आग्रह किया और कहा कि कैंसर का इलाज धीमा है लेकिन समय पर पता चल जाए तो ज्यादातर लोग इससे जंग जीत जाते हैं। छवि के इस पोस्ट पर कमेंट कर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
छवि मित्तल ने लिखा, ‘आज मेरा दिल तेजी से धड़क रहा है, क्योंकि आज मेरी ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी को तीन महीने पूरे हो गए हैं। मैंने जो प्रगति की है, उससे बेहद खुश हूं और पॉजिटिविटी के लिए मैं अपनी पीठ थपथपाती हूं। लेकिन ज्यादातर उन चीजों पर गर्व है जो मैंने पहली बार कैंसर के बारे में अपने अन्य कैंसर साथियों के अनुभव के माध्यम से सीखी हैं। उनमें से कुछ तथ्य यह हैं कि कई बार यह इलाज योग्य होता है और उपचार धीमा होता है, लेकिन जैसे कहते हैं ना कि सुरंग के अंत में प्रकाश होता है, कीमो और विकिरण आपके बालों को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आत्मा को प्रभावित नहीं करने देना चाहिए।’
विज्ञापन

4 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
छवि ने आगे लिखा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात, हो सकता है कि आपकी बीमारी आपके नियंत्रण में न हो, लेकिन आप निश्चित रूप से नियंत्रित कर सकते हैं। मैंने इतने सारे कैंसर रोगियों को कीमो के बाद सीधे काम पर जाते देखा है। मैंने बहुत से देखभाल करने वालों को सुना है कैंसर रोगियों के लिए "बेचारा" जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए। कृपया ऐसा न करें! वे बेचारों से बहुत दूर हैं, और वास्तव में ताकतवर हैं।’ गौरतलब है कि छवि को वर्कआउट करते हुए चोट लगी थी, जिसका इलाज करवाने वह अस्पताल गई थीं तब उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें