दीपेश भान,आसिफ शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि दीपेश भान का शनिवार सुबह निधन हो गया था। सामने आई खबरों के मुताबिक दीपेश क्रिकेट खेलते हुए मैदान पर गिर गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पता चला कि एक्टर की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया। एक्टर की मौत के बाद शनिवार शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके परिवार के अलावा इंडस्ट्री के कई कलाकार भी शामिल हुए।