फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कारण एकता कपूर का हिट शो छोड़ रहीं हिना खान, अब सामने आई असल वजह

Thu, 14 Mar 2019 07:18 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hina Khan Vikram Bhatt - फोटो : twitter
टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay) सीरियल में नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि हिना जल्द ही यह सीरियल छोड़ देंगी और उनकी जगह अलीशा पनवल ले सकती हैं। इस बीच हिना खान के शो छोड़ने की वजह सामने आ गई है। खबरों की मानें तो हिना खान को बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर ने फिल्म ऑफर की है। इसी वजह से हिना ने एकता कपूर के सीरियल से किनारा कर लिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan Kasautii Zindagi Kay 2 - फोटो : twitter
हिना खान (Hina Khan) 'लाइंस' (Lines) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। खबरों की मानें तो पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही हिना को दूसरी बड़ी बजट की फिल्म का ऑफर मिल गया है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक हिना खान की दूसरी फिल्म विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) की है। विक्रम भट्ट फिल्म इंडस्ट्री में 'राज' सीरीज और 'गुलाम' जैसी कई हिट फिल्में दे चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार विक्रम टीवी क्वीन हिना खान को फिल्म में लेने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
vikram bhatt - फोटो : file photo
सूत्रों की मानें तो हिना खान को विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया है। यह महिलाओं पर आधारित फिल्म होगी। जानकारी के मुताबिक अभी तक फिल्म की बाकी कास्ट को फाइनल नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग मार्च 2019 तक शुरू होनी थी जिसमें फिलहाल देरी हो रही है। विक्रम भट्ट ने आखिरी बार '1921' फिल्म डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में जरीन खान और टीवी एक्टर करण कुंद्रा थे। 

4 of 5
Hina Khan Erica Fernandes - फोटो : twitter
'कसौटी जिंदगी के 2' शो छोड़ने के बीच हिना खान और एरिका फर्नांडिस के बीच कैट फाइट की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एरिका और हिना के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। स्पॉटब्वॉय के सूत्रों ने बताया कि यह तो नहीं पता दोनों एक दूसरे को क्यों नहीं पसंद करती। हिना और एरिका इस बात का हमेशा ख्याल रखती हैं कि दोनों के बीच के निजी मतभेद सेट पर किसी को न दिखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan - फोटो : instagram
सूत्रों के मुताबिक हिना खान और एरिका फर्नांडिस दोनों बहुत प्रोफेशनल हैं। दोनों नहीं चाहते कि किसी भी तरह से शो का इस पर बुरा असर पड़े। दोनों अपने काम को लेकर गंभीर हैं। दोनों के बीच आखिर क्या है यह तो वह ही जानें लेकिन इतना जरूर है कि इस समय इस शो की टीआरपी अच्छी आ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें