सेना की नौकरी छोड़ दी, पिता को भाई बना लिया और अब 10 सवालों का जवाब देकर कौन बनेगा करोड़पति से साढ़े 12 लाख रुपये जीत लिए, हैरान कर देगी इनकी कहानी।
विज्ञापन
2 of 11
सोनिया यादव
हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहली कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची, हरियाणा के रेवाड़ी की सोनिया यादव। इन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए बाजी मारी और शो की पहली प्रतियोगी बनने का मौका पाया। सोनिया शुरुआत से अच्छा खेलीं और अमिताभ बच्चन के सभी सवालों का बिंदास अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन
3 of 11
सोनिया यादव
सोनिया ने 12 लाख 50 हजार रुपए जीत लिए थे, लेकिन 13वें सवाल पर खेलने के बजाय उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला लिया। 13वें सवाल तक उनके पास चारों लाइफलाइन भी खत्म हो चुकी थीं। इसी वजह से उन्होंने आगे खेलने के बजाय जीती हुई रकम लेकर जाने में ही समझदारी समझी।
4 of 11
kbc
सोनिया हरियाणा की रहने वाली है। सोनिया रिटॉयर्ड फौजी हैं और समय से पहले ही वह रिटॉयर हो गई थीं। इतना जल्दी रिटायर होने की वजह जब बिग बी ने उनसे पूछी तो उन्होंने बेहतरीन जवाब दिया। सोनिया ने कहा कि वह बच्चों और जानवरों के लिए कुछ करना चाहती थीं जिस वजह से उन्होंने सेवानिवृत्ति का फैसला लिया था।
विज्ञापन
5 of 11
kbc
सोनिया यादव बचपन से अपने पिता को राखी बांधती आई हैं। हॉट सीट पर बैठी सोनिया ने जब इसका राज खोला तो अमिताभ बच्चन समेत सभी दर्शक भावुक हो गए। सोनिया ने बताया कि उनका कोई भाई नहीं, इसलिए पिता को भाई बना लिया, जो पिता के साथ-साथ भाई होने का फर्ज भी पूरी तरह निभाते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
KBC
सोनिया की मां प्रकाश देवी ने टीवी पर कहा कि उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है। वहीं, सोनिया यादव महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहती हैं। सोनिया की मानें तो उन्हें कभी भी इस बात का अहसास नहीं हुआ कि वह हरियाणा से हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उनके माता पिता बहुत खुले विचारों के हैं।
विज्ञापन
7 of 11
KBC
सवाल- बंदूक के ट्रिगर को आम भाषा में क्या कहा जाता है?
जवाब- घोड़ा सवाल -कौन का व्यंजन एक नहीं दो अलग-अलग होते हैं?
जवाब- पूरी भाजी
8 of 11
KBC
सवाल- डेबिट या क्रेडिट कार्ड द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करते हुए किससे वेरिफाई करके लेनदेन को सत्यापित किया जाता है?
जवाब- सीवीवी सवाल- फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार ने क्या बनाने के लिए सस्ती मशीन का इस्तेमाल किया था?
जवाब- सेनेटरी पैड्स
9 of 11
KBC
इनमें से कौन सा पदार्थ केवल हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से मिलकर बनता है?
जवाब- पानी सवाल- भारतीय एयरफोर्स का आदर्श वाक्य 'नभ: स्पर्शं दीपतम्' किससे लिया गया है?
जवाब- भगवद् गीता
10 of 11
अमिताभ बच्चन
सवाल- मई 2018 में एचडी कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री बनने से पहले कर्नाटक के सीएम कौन थे?
जवाब- बीएस येदियुरप्पा सवाल- 2018 राष्ट्रमंडल खेल की किस प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए दो भारतीय प्रतियोगी के बीच मैच हुआ था?
जवाब- वुमन सिंगल बैडमिंटन
सवाल- 2018 में भारत में जन्मे किस व्यक्ति को फील्ड मेडल (गणित के नॉबल प्राइज) से सम्मानित किया गया?
जवाब- अक्षय वेंकटेश सवाल- इनमें से किस राज्य की राजधानी सबसे पूर्व में स्थित है?
जवाब- नगालैंड