फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर किन्नर का किरदार निभा चुके हैं ये 6 सेलेब्स, इस एक्ट्रेस ने तो जमकर लूटी थी वाहवाही

Tue, 30 Jul 2019 03:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ये सेलेब्स निभा चुके हैं किन्नर का किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े पर्दे के साथ ही साथ छोटे पर्दे पर भी कलाकार अपने किरदारों द्वारा कुछ अलग करने से नहीं हिचकते हैं। दरअसल आपने बड़े पर्दे पर तो कई सेलेब्स को किन्नर के किरदार में देखा होगा। लेकिन इस पैकेज में हम आपको बताएंगे उन टीवी एक्टर्स के बारे में जो छोटे पर्दे पर किन्नर के किरदार में नजर आ चुके हैं....
विज्ञापन

2 of 7
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
रुबीना दिलैक
टीवी शो 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' चैनल कलर्स पर टेलिकास्ट किया गया था। इस शो में ट्रांसजेंडर की कहानी को टीवी शो के जरिए दिखाया गया था। शो में रुबीना दिलैक ने किन्नर की भूमिका निभाई थी। ऑडियंस को न सिर्फ रुबीना का किरदार बल्कि साथ ही साथ उनकी एक्टिंग भी खूब पसंद आई थी।
विज्ञापन

3 of 7
ऋषि खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि खुराना
किन्नर का किरदार निभा चुके सेलेब्स में ऋषि खुराना का भी नाम शामिल है। बता दें कि ऋषि खुराना ने सावधान इंडिया के एक एपिसोड में किन्नर का किरदार निभाया था।

4 of 7
राजेश खेरा - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खेरा
राजेश खेरा न सिर्फ छोटे पर्दे बल्कि बड़े पर्दे पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो कई फिल्मों में विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं। बता दें कि राजेश कलर्स के शो 'उतरन' में किन्नर की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ध्रुव भंडारी - फोटो : सोशल मीडिया
ध्रुव भंडारी
टीवी शो 'रक्त संबंध' में ध्रुव भंडारी भी किन्नर का किरदार निभा चुके हैं। बता दें कि उनके इस ट्रांसजेंडर किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

6 of 7
अमित डोलावत - फोटो : सोशल मीडिया
अमित डोलावत
'दीया और बाती हम' जैसे सुपरहिट शो का हिस्सा रह चुके अमित डोलावत भी किन्नर का किरदार निभा चुके हैं। बता दें कि अमित ने जी टीवी के हॉरर शो 'फियर फाइल: डर की सच्ची तस्वीर' में किन्नर का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुणाल भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल भाटिया
वैसे तो कुनाल भाटिया कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। लेकिन जिस किरदार से उन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी वो है  टीवी शो 'आरंभ: कहानी देवसेना की'। बता दें कि इस टीवी शो में कुनाल एक किन्नर के किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें