ब्रह्मराक्षस 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पर्ल वी पुरी अलौकिक शक्तियों से भरपूर टीवी धारावाहिक 'ब्रह्मराक्षस 2' में अंगद की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। जिस तरह यह शो दैवीय शक्तियों से प्रेरित है, उसी तरह पर्ल भी दुनिया में अच्छी और बुरी दोनों शक्तियां होने पर पूरा विश्वास है। शुक्रवार को इस शो की लॉन्चिंग के लिए रखी गई। ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्ल ने कहा कि अगर इस दुनिया में लोग भगवान को मानते हैं तो उन्हें शैतान को भी मानना चाहिए क्योंकि जहां सकारात्मकता होती है वहां नकारात्मकता भी होती है।