फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: सलमान खान के शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज, ये बताई वजह

Tue, 10 Oct 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
bigg boss
सनी लियोन, डायना हेडन, शमिता शेट्टी, तनीषा मुखर्जी, मॉनिका बेदी, राहुल देव, अश्मित पटेल, राखी सावंत, रवि किशन सरीखे कई बॉलीवुड एक्टर्स रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन इस बार ऐसा कोई चेहरा 'बिग बॉस' के घर में नजर नहीं आ रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस सीजन 11 - फोटो : COLORS
शो के फॉर्मैट के मुताबिक करीब एक-डेढ़ महीने बाद किसी न किसी सेलिब्रिटी की वाइल्ड कार्ड इंट्री कराई जाती है। लेकिन जिस तरह 'बिग बॉस 11' पहले ही हफ्ते से गाली-गलौज और झगड़ों को लेकर बदनाम हो रहा है, उसे देख सेलिब्रिटीज शो का हिस्सा बनने के नाम पर कन्नी काट रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
Bigg Boss 11
'बॉलीवुड लाइफ' में शो से जुड़े सूत्रों के हवाले से छपी खबर के मुताबिक शो के मेकर्स ने जिन भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया है उन्होंने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि इससे उनके इमेज को नुकसान हो सकता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
Salman Khan
खबर है कि टीवी से जुड़े बड़े चेहरों ने भी शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि शो से निकाले गए कंटेस्टेंट जुबैर खान लगातार शो के बारे में तथाकथित खुलासे कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शो स्क्रिपटेड है। यही वजह है कि सेलिब्रिटीज इसे अपनी इमेज के लिए खतरा बता रहे हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें