फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जुबैर खान ने खोल दिए बिग बॉस के सीक्रेट, कहा- 'सलमान की वजह से की सुसाइड की कोशिश'

Tue, 10 Oct 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस 11
बिग बॉस सीजन 11 के पहले वीकेंड में जो तमाशा हुआ वो इससे पहले कभी नहीं देखा गया है। सलमान ने इस बार एक नहीं दो-दो लोगों को घर से बाहर निकाल दिया। एक जुबैर खान और दूसरे प्रियांक। प्रियांक को आकाश पर हाथ उठाने की वजह से निकाला गया तो जुबैर खान को जनता ने बाहर कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
जुबैर खान
वीकेंड के वार में सलमान ने जुबैर की जमकर क्लास ली। जुबैर ने घर में लड़कियों की काफी बेइज्जती की थी। इस वजह से सलमान ने जुबैर से कहा, 'तुझे लड़कियों से बात करने की तमीज नहीं है। ये सब ‌सिखाएगा अपने बच्चों को।' इतना ही नहीं सलमान ने जुबैर को 'नल्ले डॉन' कहा था।

पढ़ें- Bigg Boss 11: सपना चौधरी ने घर में किया पहले प्यार का खुलासा, अब क्यों मोहब्बत से डरती हैं?
विज्ञापन

3 of 7
जुबैर खान
इतना ही सलमान ने जुबैर की क्लास लगाते हुए कहा था कि तुझे मैंने कुत्ता ना बना दिया तो मेरा नाम सलमान खान नहीं। ये सब बातें जुबैर को इतनी बुरी लगीं कि उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसी के साथ वो घर से एलिमिनेट भी हो गए।

 

4 of 7
जुबैर खान
तिलमिलाए जुबैर घर से बाहर आए तो उन्होंने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर कर दी। इतना ही नहीं जुबैर ने बताया कि सलमान ने उन्हें इतना जलील किया किया उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की। इसीलिए उनकी तबीयत खराब हो गई। जुबैर की बहन ने भी बिग बॉस को लेकर कई खुलासे किए।
विज्ञापन

5 of 7
जुबैर खान
जुबैर की बहन ने कहा कि बिग बॉस के घर में दिन में दो बार लड़ाई करने और दिन में दो बार गाली देने को कहा जाता था। घर में पांच लाइनें दी जाती थीं जो कंटेस्टेंट को बोलनी होती थी और कहा जाता था कि ये लड़ाई और गाली का पार्ट हटा दिया जाएगा। लेकिन कलर्स चैनल ने खुद निगेटिव प्रोफाइल दिखाया।
विज्ञापन

6 of 7
जुबैर खान
जुबैर ने कहा कि पूरा शो स्क्रिप्टेड होता है। ये कोई रियलिटी शो नहीं है। जुबैर ने कहा कि सलमान 'बीइंग ह्यूमन' के नाम पर क्या-क्या करता है, हमें सब पता है। मेरे घर की लड़कियां उसके खिलाफ लड़ेंगी। मर्द तो हम बाद में उतारेंगे। जुबैर ने सलमान को ओपन चैलेंज दिया कि जो उखाड़ना है उखाड़ ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिग बॉस 11
जुबैर ने कहा कि अगर में सुसाइड करने की कोशिश ना करता तो मुझे घर से निकलने नहीं दिया जाता। जुबैर ने सलमान को कहा कि मैं तेरी आखिर तक बजाऊंगा। इसके अलावा सलमान के लिए ऐसी आपत्तिजनक बातें कहीं, जिसे शब्दों में नहीं लिखा जा सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें