अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 में किया था प्रपोज
विक्की और अंकिता की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। अंकिता अक्सर ही विक्की के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती थीं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा हर जगह होने लगी। लेकिन तब तक किसी ने खुलकर इस पर बात नहीं की। इसके बाद 2019 में विक्की ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में अंकिता को शादी के लिए प्रपोज किया। अंकिता ने सोशल मीडिया पर विक्की की तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह घुटनों पर बैठकर अंकिता को प्रपोज कर रहे थे। दोनों की प्यारी सी लव स्टोरी को कई बार ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। खासकर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद विक्की को कई बार ट्रोल किया गया, लेकिन उन्होंने हमेशा इसे नजरअंदाज किया और अंकिता का साथ देते रहे।