मंदार चंदवांदकर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मास्टर भिड़े का किरदार निभाते हैं। मंदार ने तारक मेहता से पहले कई टीवी सीरियल और मराठी नाटकों में काम किया हुआ है। उन्हें कई सारे अवार्ड्स भी मिल चुके हैं। वे टेलीविजन की दुनिया के अनुभवी कलाकारों में से एक हैं लेकिन मंदार अपने पुराने साक्षात्कारों में कई बार कह चुके हैं कि उन्हें पहचान आत्माराम भिड़े ने ही दिलवाई है। अब लोग उन्हें उनके नाम से नहीं बल्कि इसी नाम से पहचानते हैं।
बच्चे घरों में उतारते हैं नकल
शो को सब टीवी पर प्रसारित होते हुए 12 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी किरदारों की लोकप्रियता वैसी ही है। अक्सर बच्चे तो घरों में मास्टर भिड़े की नकल करने का भी प्रयास करते हैं। मंदार चंदवांदकर मंगलवार को अपना 45वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके और उनके किरदार ‘आत्माराम भिड़े’ से जुड़ी रोचक बातें।