टेलीविजन के 'प्रेम' यानी शोएब इब्राहिम आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 20 जून 1987 को भोपाल में जन्मे शोएब ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'ससुराल सिमर का' के प्रेम किरदार ने दिलाई। इस शो ने न सिर्फ शोएब की घर-घर में पहचान बनाई बल्कि उन्हें उनके हमसफर से भी मिलवा दिया। शोएब ने सिमर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ से शादी की है। आज शोएब के जन्मदिन पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।