इन दिनों कपिल शर्मा अपने नये शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' के लेकर व्यस्त है। आपको याद होगा उनका पिछला शो आए दिन शूटिंग कैंसिल होने की वजह से विवादों में छाया हुआ था।अब कपिल के नये शो के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। इस बार टाइगर श्रॉफ के साथ एपिसोड की शूटिंग को कैंसिल कर दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Kapil Sharma
आपको बता दें कपिल के नये शो के पहले एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शो के पहले एपिसोड में अजय देवगन बतौर मेहमान शामिल हुए। वहीं दूसरे एपिसोड में टाइगर श्रॉफ ने हिस्सा लेना था, लेकिन शो की शूटिंग रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
3 of 4
kapil sharma
अगर आप सोच रहे है कि एक बार फिर कपिल ने शूटिंग कैंसिल कर दी तो आपको बता दें कि इस बार कपिल खुद इसकी वजह नहीं बने हैं। सैट पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण उन्हें शूट को कैंसिल करना पड़ा।
रिपोर्टस के अनुसार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के एक अधिकारी ने कहा- 'सेट पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे ठीक नहीं किया जा सका। इसलिए इस एपिसोड की शूटिंग दूसरे दिन की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किसी और दिन रखी गई है। असुविधा के लिए खेद है।'